National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:01 pm

उत्तरकाशी पहाड़ की बेटी छोटे से गांव भदासू गुडगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है

उत्तरकाशी पहाड़ की बेटी छोटे से गांव भदासू गुडगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है
उत्तरकाशी की रहने वाली महक चौहान ने भारतीय रग्बी टीम में जगह बनाई, एशिया रग्बी अंडर 18 चैंपियनशिप में उत्तरकाशी पहाड़ की बेटी छोटे से गांव भदासू गुडगाड़ मोरी की रहने वाली महक चौहान का भारतीय रग्बी टीम में चयन हुआ है यह चैंपियनशिप मलेशिया के जोहल में 28 और 29 सितंबर 2024 को होने जा रही है इस खेल में देश के 12 बालिका का चयन हुआ है जिसमें उनमें से एक उत्तराखंड की महक चौहान भी शामिल है उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एव कोच आयुष सैनी ने बताया की महक चौहान पहले भी इंडिया कैंप कर आ चुकी है उस समय महक को सफलता नहीं मिली थी दूसरी बार इंडिया कैंप में महक चौहान को सफलता हासिल हुई महक ने रो रो कर रुड़की में l रग्बी खेल शुरू किया था महक को यह नहीं पता था की रग्बी खेल में इंटरनेशनल तक पहुंच सकती हैं महक चौहान साईगेस एकेडमी इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 में देहरादून के रायपुर में रहकर पढ़ाई कर रही है महक के पिता अरविन्द चौहान सरकारी स्कूल में बच्चो को पढ़ाते हैं उत्तराखंड रग्बी एसोसिएशन कोषाध्यक्ष एव कोच आयुष सैनी और सचिव यशवंत सिंह फिटनेस ट्रेनर आकाश सिंह ने महक चौहान को बधाई दी
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।