National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 3:22 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 3:22 am

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय में

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय में NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ

राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय,अगरोड़ा, धारमंडल, जनपद टिहरी गढ़वाल में दिनांक 14 मार्च 2026 को सात दिवसीय विशेष शिविर का भव्य उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० के०एस० जौहरी जी, मुख्य अतिथि योगेंद्र सिंह नेगी जी( प्रधान)धारकोट और पी०टी०ए०अध्यक्ष श्री विजय पाल सिंह नेगी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। उद्घाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण तथा बड़ी संख्या में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती रश्मि (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल) ने शिविर की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयंसेवकों द्वारा स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता, नशा मुक्ति अभियान तथा ग्रामीण सर्वेक्षण जैसी विभिन्न सामाजिक गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं में सेवा, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना का विकास करना है।

महाविद्यालय के प्राचार्य, जी ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को समाज सेवा से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों से आह्वान किया कि वे समाज के विकास और जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें तथा “Not Me But You” के आदर्श को अपने जीवन में अपनाएँ।

और मुख्य अतिथि श्री योगेंद्र सिंह नेगी जी(प्रधान) धारकोट ने प्लास्टिक उन्मूलन और सेव वाटर मे अपने विचारों से अवगत कराया और पी०टी०ए० अध्यक्ष श्री विजयपाल सिंह जी ने स्वयंसेवकों से आह्वान किया की वे समाज के विकास और जागरूकता के लिए सक्रिय रूप से कार्य करें कार्यक्रम का संचालन करते हुवे श्री जोगेंद्र कुमार (असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल) द्वारा स्वयंसेवकों से NSS गीत और शपथ का सामूहिक वाचन करवाया गया । अंत में कार्यक्रम अधिकारी ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों एवं स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम मे महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारीगण एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।