National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:04 pm

Lok Sabha Election: उद्धव ठाकरे से हुई बात, क्या कुछ नई तैयारी कर रहे हैं नीतीश कुमार?

पटना. लोकसभा चुनाव की घोषणा होने में अब बहुत अधिक समय नहीं बचा है, लेकिन इंडिया अलायंस में सीट शेयरिंग पर कोई ठोस नहीं निकलकर आया है. इस बीच जदयू के कुछ कदमों ने इंडिया गठबंधन की बेचैनी को बढ़ा दिया है. बिहार में लोकसभा चुनाव के लिए अपने तीन उम्मीदवारों के नाम की स्थिति साफ करने के बाद जेडीयू ने अरुणाचल प्रदेश में अरुणाचल वेस्ट से रूही टांगुंग को लोकसभा उम्मीदवार उतारकर संशय को और बढ़ा दिया है. इसी बीच सीएम नीतीश कुमार और उद्धव ठाकरे के बीच बात हुई जिससे कुछ और संकेत मिलने लगे हैं.

बता दें कि संजय राउत ने कहा था कि, इंडिया गठबंधन में कांग्रेस के सिवाय जो अन्य विपक्षी दल हैं उनसे संवाद करने की कोशिश हो रही है. कांग्रेस कई चीजों में फिलहाल उलझी हुई है उनकी न्याय यात्रा भी शुरू होने वाली है.. उनकी अन्य बैठकें चल रही हैं. उनपर ज्यादा भार ना डालते हुए इंडिया गठबंधन का संगठक बनने की जिम्मेदारी सभी को लेनी चाहिए ऐसी हमारी भूमिका है. इसी संदर्भ में कल उद्धव और नीतिश कुमार की बातचीत हुई.

बता दें कि बुधवार को जेडीयू अध्यक्ष एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पार्टी के पहले कैंडिडेट की घोषणा कर दी है और अरुणाचल प्रदेश में अपना पहला प्रत्याशी उतारा है. नीतीश कुमार ने जिस अरुणाचल पश्चिम सीट से रुचि टांगुंग को टिकट दिया है, वहां से अभी केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू सांसद हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के नबाम तुकी को हराया था.

हालांकि, यहां यह भी बता दें कि अरुणाचल प्रदेश में अभी बीजेपी की सरकार है. वहां, जेडीयू के अलावा कांग्रेस भी यहां प्रमुख स्थान रखती है. ऐसे में नीतीश कुमार के इस कदम को भाजपा के विरोध में माना जा सकता है, लेकिन इतना अवश्य है कि नीतीश कुमार की इस घोषणा से इंडिया गठबंधन के भीतर की खींचतान जरूर सतह पर ला दी है.

Lok Sabha Election: उद्धव ठाकरे से हुई बात, क्या कुछ नई तैयारी कर रहे हैं नीतीश कुमार?

गौरतलब है कि विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन की अब तक चार बैठकें पटना, बेंगलुरु, मुंबई और दिल्ली में हो चुकी हैं, लेकिन सीट शेयरिंग फॉर्मूले पर कुछ ठोस नहीं निकलकर आया है. इसी बीच नीतीश ने बिहार की सीतामढ़ी, मुंगेर और दरभंगा सीट की स्थिति साफ करने के बाद जेडीयू ने बिहार से बाहर अपना पहला कैंडिडेट घोषित कर दिया है.

यह इसलिए भी महत्वपूर्ण है कि नीतीश कुमार ने जेडीयू की कमान फिर अपने हाथ में लेने के बाद पांच दिनों में पार्टी का पहला कैंडिडेट उतार दिया. इसके साथ ही 21 जनवरी को जेडीयू झारखंड के रामगढ़ और 24 को पटना में कर्पूरी जयंती पर भी अकेले ही रैली कर रही है, जिसने सियासी सरगर्मी तेज कर दी है. कहा जा रहा है कि उन्होंने इंडिया गठबंधन में शामिल दलों को भी संकेत दे दिया है कि वह सीटों का बंटवारा जल्द चाहते हैं. नीतीश के इस कदम से विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन में खलबली मच सकती है.

राजनीति के जानकार बताते हैं कि सीट शेयरिंग में पेंच फंसे रहने की स्थिति में नीतीश कुमार इंडिया गठबंधन से अलग किसी तीसरे मोर्चे के विकल्प पर भी सोच सकते हैं. इस रणनीति के तहत ही शिवसेना के नेता उद्धव ठाकरे ने बुधवार को सीएम नीतीश कुमार से बात भी की थी. इस बात की पुष्टि शिवसेना के नेता संजय राउत ने भी की है.

Tags: Bihar politics, CM Nitish Kumar, Uddhav Thackeray news

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।