National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:38 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:38 am

नगपुर शिवालय के सामने भूमाफियाओं ने तमसा नदी पर किया कब्जा 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

नगपुर शिवालय के सामने भूमाफियाओं ने तमसा नदी पर किया कब्जा

पौराणिक कथाओं में वर्णित पवित्र तमसा नदी पर भूमाफियाओं का अतिक्रमण नगपुर और जलालपुर में लगातार जारी है। नगपुर में शिवालय के सामने अकरम पुत्र लतीफ आदि भूमाफियाओं ने 20 दिन के अंदर ही पवित्र तमसा नदी को लगभग 30 मीटर कब्जा कर लिया और जलालपुर तहसील प्रशासन नगर पालिका हाथ पर हाथ रख कर बैठा रहा। भूमाफियाओं ने नदी को कब्जाने में इतनी जल्दी दिखाया और प्रशासन को ऐसा मैनेज किया कि किसी के कानों पर जूं तक नहीं रेंगा और भूमाफिया कब्जा करने के अपने लक्ष्य में कामयाब रहे। ऐसा नहीं कि भूमाफिया केवल नाममात्र का कब्जा किया है बल्कि भूमाफिया बाकायदा सीमेंटेड पावा और पक्की बाउंड्री बनाकर सामने गेट लगा दिया है। नदी के लगभग दो से तीन बिस्वा लैंड को कब्जा किया गया है। नगपुर शिवालय के सामने भूमाफियाओं द्वारा नदी के जमीन को अतिक्रमण किया गया है। हैरत की बात यह है कि भूमाफिया की पकड़ इतना मजबूत है कि अभी तक न तो नगर पालिका का कोई कर्मचारी, न ही जलालपुर तहसील प्रशासनकर्मी और न ही पुलिस प्रशासन का कोई सिपाही वहां पहुंचा। सबके सब हाथ पर हाथ धर के बैठे हैं और बुल्डोजर बाबा की भूमाफियाओं पर नकेल वाली नीतियों की ऐसी तैसी करने में लगे हैं। जबकि बुल्डोजर बाबा का यह सख्त आदेश है कि नदी के दोनों तरफ सौ – सौ मीटर तक अतिक्रमण को हटाया जाय और भूमाफियाओं को चिन्हित भी किया जाय। भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनको जेल भेजा जाय। इनके खिलाफ एफआईआर और जेल भेजने की बात छोड़िए इनका हौसला इतना बुलंद है कि ये और नदी को कब्जा करते चले जा रहे हैं। अब देखना है कि इन भूमाफियाओं को जलालपुर प्रशासन कब तक बचाता रहेगा? बुल्डोजर बाबा के बुल्डोजर के रूख को कब तक दिग्भ्रमित करता रहेगा? भू-माफियाओं पर नकेल कसने वाली नीतियों को कब तक कुंद करता रहेगा? जलालपुर तहसील प्रशासन नगर पालिका और पुलिस प्रशासन भूमाफियाओं पर कार्रवाई करें या न करें लेकिन कलमकार के कलम का बुल्डोजर भूमाफिया पर अवश्य चलेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।