National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 31, 2026 1:04 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 31, 2026 1:04 pm

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर पुलिस ने गैर जमानती वारंटी को किया गिरफ्तार

 

विकासनगर (देहरादून)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर न्यायालयों से जारी गैर जमानती वारंटों की शत-प्रतिशत तामील सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली विकासनगर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।

 

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार, 14 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए अंतरिक्ष अरोड़ा (35 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय मोहन लाल अरोड़ा, निवासी गिल कॉलोनी, सदर बाजार, सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) को गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध प्रकीर्ण दाण्डिक वाद संख्या-205/2024 में माननीय न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी किया गया था।

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

 

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक एवं चौकी प्रभारी हरबर्टपुर मयंक त्यागी, कांस्टेबल प्रवीण कुमार तथा कांस्टेबल नरेश पंत शामिल रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *