रिखणीखाल
प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय
कोटद्वार-दुगडडा सड़क मार्ग का म्वाडाखाल (दुगड्डा) से सिद्धबलि के पीछे होते हुए कौडिया कोटद्वार सड़क मार्ग ही बेहतर विकल्प है।
आये दिन बरसाती सीजन में कोटद्वार- दुगड्डा सड़क मार्ग लम्बाई 15 किलोमीटर पर हमेशा ही पहिडीका दरकना,गिरना व मलवा आना आम बात हो गई है। जिससे पूरा यातायात ठप्प व घंटों जाम की स्थिति उत्पन्न होती है।पूरा जनपद गढ़वाल का कोटद्वार से सम्पर्क टूट जाता है,वाधित होता है।कई आकस्मिक दुर्घटनाएं व जनहानि की आशंका बनी रहती हैं। 
इस समस्या से निजात पाने के लिए जन चेतना समिति रिखणीखाल के अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत ने माननीय मुख्य मंत्री उत्तराखण्ड सहित अनेक नेताओं को ई मेल भेज कर मांग पत्र दिया है कि वन विभाग की एक सड़क म्वाडाखाल, दुगड्डा से सिदधबलि के पीछे से कौडिया कोटद्वार निकलती है। इसे वन विभाग से समन्वय स्थापित कर आपातकालीन स्थिति व बरसाती सीजन में वैकल्पिक सड़क मार्ग के रूप में विकसित किया जाये।जिससे आये दिन वर्षा काल में कोटद्वार दुगड्डा सड़क मार्ग का विकल्प बन सके। कोटद्वार दुगड्डा मार्ग दिन भर दिन कठिन होता जा रहा है।इस सड़क मार्ग पर लगातार पहाड़ी का गिरना जारी है।जिससे पहाड़ का जनजीवन अस्त व्यस्त हो रहा है।गढ़वाल से नौकरी पेशा जाने वाले व सेना में ड्यूटी करने वाले सैनिक इस घंटो जाम से व सड़क घंटों बन्द होने से ज्वाइन करने में देरी से विलम्ब हो रहे हैं। अतएव इस सड़क मार्ग के वैकल्पिक विषय पर शीघ्र संज्ञान लेने की महति आवश्यकता है।ये समय की मांग है। विगत वर्ष भी मांग पत्र दिया था,लेकिन अनसुना किया गया।
Author: NM News live
Post Views: 408






