National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 1, 2026 5:43 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 1, 2026 5:43 pm

CEIR पोर्टल से कमाल: विकासनगर पुलिस ने 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

CEIR पोर्टल से कमाल: विकासनगर पुलिस ने 15 गुम मोबाइल बरामद कर मालिकों को लौटाए

विकास नगर 

देहरादून जनपद के विकासनगर से एक राहत भरी खबर सामने आई है, जहां कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन उनके मालिकों तक पहुंचाए हैं।

दरअसल, भारत सरकार के संचार सारथी CEIR पोर्टल की मदद से विकासनगर पुलिस ने 15 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद मोबाइलों को उनके असली स्वामियों के सुपुर्द कर दिया गया, जिसके बाद लोगों ने उत्तराखण्ड पुलिस का आभार जताया और कार्यशैली की जमकर प्रशंसा की।

पुलिस के मुताबिक, मोबाइल खोने की शिकायत मिलते ही तुरंत CEIR पोर्टल पर उसे ट्रेसिंग के लिए डाल दिया जाता है, जिससे तेजी से रिकवरी संभव हो पाती है।

आपको बता दें कि विकासनगर कोतवाली पुलिस अब तक इसी पोर्टल के जरिए कुल 62 मोबाइल फोन, जिनकी कीमत करीब 12 लाख 40 हजार रुपये है, बरामद कर चुकी है।

ऐसे में पुलिस की यह पहल न सिर्फ लोगों के लिए राहत भरी है, बल्कि तकनीक के बेहतर इस्तेमाल का भी एक सफल

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *