National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:45 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:45 pm

Jawan Review: ‘जवान’ देखने के बाद दर्शकों का सामने आया पहला रिव्यू, जानिए कितना चला शाहरुख का जादू

Shah rukh Khan, jawan- India TV Hindi

Image Source : INSTAGRAM
शाहरुख खान।

बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म ‘जवान’ आज रिलीज गई है। प्रीव्यू के बाद आए ट्रेलर को देखते ही फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट और क्रेज डबल हो गया था । फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर चर्चाएं तेज हैं। शाहरुख खान भी फिल्म के प्रमोशन्स में लगे हुए हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘जवान’ का क्रेज दुबई के बुर्ज खलीफा पर भी देखने को मिला। वहीं फिल्म की रिलीज के साथ ही सिनेमाघरों में लोगों की भीड़ लग गई है। सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रियाएं आने लगी है। 

फिल्म को मिल रहा दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स 


फैंस ट्विटर पर फिल्म देखने के बाद पहला रिएक्शन लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। शाहरुख खान की एक्टिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है। लोगों शाहरुख के अंदाज की तारीफें करते नहीं थक रहे हैं। कई लोगों का कहना है कि ये शाहरुख खान के करियर की सबसे प्रभावी फिल्मों में से एक है। कई लोगों का कहना है कि ‘जवान’ देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि फिल्म इमोशन्स से भरी एक रोलर कोस्टर राइड है। 

लोगों की प्रतिक्रियाएं

फिल्म देखने के बाद सामने आ रहे लोगों के रिस्पॉन्स हम आपके लिए लेकर आए हैं। फिल्म देख चुके दर्शकों की क्या प्रतिक्रिया है, ये आपको पूरी तरह से पता चल जाएगा। ऐसे में अगर अब तक आपने फिल्म की टिकट बुक नहीं की है तो आपको और ज्यादा क्लैरिटी मिल जाएगी कि फिल्म देखने कितनी जल्दी पहुंचना है।  

बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘जवान’ आज यानी 7 सितंबर को रिलीज हो गई है। फिल्म के कई धमाकेदार गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें लोग पसंद कर रहे हैं। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर, रिद्धी डोगरा और एजाज खान जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं। 

ये भी पढ़ें: पहला शो खत्म होने से पहले ही लीक हुई शाहरुख खान की ‘जवान’, मेकर्स को लग सकता है बड़ा झटका

‘जवान’ रिलीज होते ही सिनेमाघरों पर फैंस ने मचाया गदर, शाहरुख खान की दीवानगी का दिख रहा अलग ही नजारा

Latest Bollywood News

India TV पर हिंदी में ब्रेकिंग न्यूज़ Hindi News देश-विदेश की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ें और अपने आप को रखें अप-टू-डेट। Bollywood News in Hindi के लिए क्लिक करें मनोरंजन सेक्‍शन

Source link

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।