National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:40 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:40 pm

जौनसार के जयपाल सिंह चौहान पर्यटन अलंकरण पुरस्कार सम्मानित विकास नगर 28 दिसंबर।

जौनसार के जयपाल सिंह चौहान पर्यटन अलंकरण पुरस्कार सम्मानित

विकास नगर 28 दिसंबर। जौनसार बावर के मोहना गांव निवासी जयपाल सिंह चौहान को पूर्व मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी के 96 वीं जयंती पर राज भवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सेवा निवृत्त गुरमीत सिंह ने सम्मानित किया। उन्हें यह सम्मान पर्यटन अलंकरण के रूप में दिया गया।
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा उत्तराखंड राज्य के लिए किए गए विकास कार्यों के योगदान को याद किया गया।
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नित्यानंद स्वामी की जयंती के मौके पर प्रत्येक वर्ष प्रदेश के विभिन्न विभूतियों को सम्मानित किया जाता है। इस अवसर यह सम्मान उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाले अनेक विभूतियों का सम्मान दिया गया, जिसमें डॉ धन सिंह रावत को स्वच्छ राजनीतिक, सम्मान, भारत कुकरेती और स्वर्गीय सुंदरलाल बहुगुणा को उत्तराखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक संपदा अलंकरण कमला देवी, उद्योग अलंकरण अजय गुप्ता, चिकित्सा सेवा अलंकरण आशुतोष राणा, शिक्षाविद अलंकरण डॉ. कृष्णकांत वैदिक शास्त्री, पर्यटन अलंकरण से जौनसार बावर के जयपाल सिंह चौहान को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा है कि उनका सपना है कि पर्यटन की क्षेत्र में जौनसार बावर और अधिक तरक्की करें और इसके लिए वह हर नवयुवक को प्रेरित करने का कार्य करते रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक व्यक्तियों सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
कौन है जयपाल सिंह चौहान?
जयपाल सिंह चौहान जौनसार बावर के मोहना गांव के निवासी है और वर्तमान समय में मोहना खत के स्याना भी है। उन्होंने अपनी प्राइमरी शिक्षा गांव की प्राथमिक विद्यालय से की और उसके बाद हाई स्कूल और इंटर चकराता से पास किया। उच्च शिक्षा के लिए देहरादून आए तो उसके बाद उन्होंने अपने जीवन की शुरुआत होटल व्यवसाय के रूप में शुरू की। प्रारंभ में 5- 6 वर्षों तक होटल में काम किया और फिर होटल की नौकरी छोड़कर देहरादून में अपना ‘आंगन’ नाम से रेस्टोरेंट प्रारंभ किया। जिसमें करीबन 30 – 35 लोगों को नियमित रोजगार दे रहे हैं! इसके बाद इन्होंने अपने गांव मोहना में होम स्टे ‘मोहना हाउस’ प्रारंभ किया। जिससे अन्य लोग भी प्रेरित होकर होमस्टे के काम को आगे बढ़ा रहे हैं। इसके साथ-साथ श्री चौहान नियमित सामाजिक कार्यों में भी अपना योगदान देते हैं। समय-समय पर होटल एवं होमस्टे के क्षेत्र में युवाओं को प्रेरित करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।