National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 2:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 2:52 pm

16 फरवरी को होगा लखनऊ में भारतीय मछुआ महासंघ का आयोजन 

लखनऊ ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

16 फरवरी को होगा लखनऊ में भारतीय मछुआ महासंघ का आयोजन 

चौधरी लालता प्रसाद निषाद की अध्यक्षता में 16 फरवरी को समय लगभग 11 बजे सहकारिता भवन चौधरी चरण सिंह, सभागार बापू भवन चौराहा लखनऊ में भारतीय मछुआ महासंघ का प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होगा । जिसके मुख्य अतिथि होंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय मछुआ महासंघ पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं सांसद शंखलाल मांझी। यह प्रान्तीय प्रतिनिधि सम्मेलन निषाद, बिंद, कश्यप, केवट, मझवार, मांझी, कौर , मोई, धीवर, धीमर, बाथम, तुरेहा , मल्लाह, गोंड , मेहरा समाज के तत्वावधान में होगा। जिसमें सुल्तानपुर के सपा सांसद राम भुआल निषाद, सांसद विशम्बर प्रसाद निषाद, सांसद संतकबीरनगर पप्पू लाल निषाद, रमेशचंद्र बिंद, राम जी बिंद, सांसद छोटेलाल निषाद, किरन पाल कश्यप, डाक्टर हाकिम लाल बिंद, डाक्टर मुकेश चन्द्र वर्मा, राजपाल कश्यप, व्यास जी गौड़ प्रतिभाग लेंगे। राजेन्द्र एस बिंद नगीना साहनी, शिवचरण कश्यप, अमरेंद्र निषाद, महेन्द्र निषाद, योगेन्द्र निषाद, राधेश्याम निषाद, श्यामलाल निषाद, आरडी निषाद, राम उजागिर निषाद आदि निषाद समाज के लोग सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री शंखलाल मांझी ने बताया कि यह आयोजन सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक रूप से पिछड़े निषाद समाज के चहुंमुखी विकास, व आरक्षण प्राप्ति के लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाए , जैसे ज्वलंत मुद्दों पर वार्ता होगी। सुल्तानपुर के सपा सांसद राम भुआल निषाद ने बताया कि निषाद समाज से पार्टियां केवल वोट ली है और वोट लेकर सत्ता में आने के बाद केवल चोट दिया है। पूर्व विधायक लालता प्रसाद चौधरी ने निषाद समाज के लोगों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में प्रतिभाग लेने के लिए अपील किया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *