National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 1, 2026 8:38 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 1, 2026 8:38 pm

यथार्थ गीता पाठ के साथ अ आ ग्रामीण मार्ट का उद्घाटन 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

यथार्थ गीता पाठ के साथ अ आ ग्रामीण मार्ट का उद्घाटन 

 

जनपद अम्बेडकर नगर के तहसील आलापुर अंतर्गत लखनी पट्टी निवासी सेवानिवृत्त ग्राम विकास अधिकारी व यथार्थ गीता के प्रणेता परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के अनन्य भक्त राजित राम यादव द्वारा यथार्थ गीता पाठ के साथ अ आ ग्रामीण मार्ट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन के साथ ही पूज्य श्री के चरण कमलों में श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए राजित राम यादव द्वारा बताया गया कि स्थानीय लोगों को अ आ ग्रामीण मार्ट खुलने से उन्हें कस्बे व शहर में खरीद फरोख्त करने की जरूरत नहीं है उन्हें शहर व कस्बों के रेट का सामान भी यहीं मिल जाएगा। उन्होंने बताया कि अ आ ग्रामीण मार्ट में किराना व ग्रोसरी का सामान, तेल व किचेन आइटम, कास्मेटिक व डेली यूज , स्पेशल आइटम बादाम मिल्क फ्लेवर मिल्क, स्लैक्स (नमकीन चिप्स फ्राइड) बिस्कुट व चाकलेट, कोल्डड्रिंक इत्यादि की उपलब्धता है। यह दुकान ढोलबजवा व रामनगर के बीच तपेश्वरी भवन गोहनारपुर सड़क पर स्थित है। इस दुकान के खुलने से ग्राहकों को बड़े शहरों वाली गुणात्मक पूर्ण चीजें व उचित रेट की चीजें उन्हें अपने काफी नजदीक मिल जाएगी। खाने-पीने व घरेलू उपयोग की चीजें यहां उपलब्ध है। पूज्य श्री स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज की कृपा से यथार्थ गीता पाठ का आयोजन किया गया व गीता के पावन श्लोकों के उच्चारण के साथ हवन किया गया जिससे कण कण में विराजमान भगवान का आशीर्वाद प्राप्त हो सके। ज्ञातव्य हो कि तपेश्वरी भवन में ही डिजिटल लाइब्रेरी की उत्तम व्यवस्था है व मुफ्त में कोचिंग पढ़ाई जाती है जिससे शिक्षा का अलख जन-जन तक पहुंच सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *