National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:19 am

झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में नवीन एवं अत्याधुनिक ए०सी०एल०एस० एम्बुलेंस सेवा का शुभारंम

विकास नगर 11 जनवरी

झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में नवीन एवं अत्याधुनिक ए०सी०एल०एस० एम्बुलेंस सेवा का शुभारंम झाझरा की प्रधान पिंकी देवी ने नवीन एसीएलएस एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखा कर किया। कार्यक्रम में वार्ड सदस्य श्रीमति रीता के०सी० एवं समाजसेवी श्री संजयदत्त भट्ट ने भी शिरकत की।


कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सुभारती ग्रुप के संस्थापक डा० अतुल कृष्ण ने अपने संबोधन में बताया की यह नवीन ए०सी०एल०एस० एम्बुलेंस में रोगी की जान बचाने हेतु ऑक्सीजन समेत समस्त नवीन मेडिकल उपकरण जैसे वेंटीलेटर, डीफ्बिरिलेटर, सी-पैप इत्यादि मौजूद है। यह एम्बुलेंस पूर्णतः वातानुकूलित हैं।
सुभारती अस्पताल के प्रचार-प्रसार एवं जनसंपर्क प्रमुख डा० प्रशांत कुमार भटनागर ने कहा है कि रोगियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर त्वरित गति से पहुंचने में एंबुलेंस की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। सुभारती अस्पताल का प्रयास है कि रोगियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसलिए एंबुलेंस को प्रारंभ किया गया।


प्रधान पिंकी देवी ने कहा की सुभारती अस्पताल क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा बेहद किफायती दरों पर प्रदान कर रहा हैं। उन्होनें यह भी कहा कि अस्पताल के डॉक्टर एवं अन्य स्टॉफ निरंतर मरीजों की सेवा हेतु तत्पर रहते है।
कार्यक्रम में अस्पताल के उप-चिकित्सा अधीक्षक डॉ० रविन्द्र असवाल, अध्यक्ष- अस्पताल प्रबंधन समिति डॉ० अनिल कुमार मोंगिया, सहायक परियोजना निदेशक डॉ० लोकेश त्यागी, विशेष कार्याधिकारी डॉ० रितेश श्रीवास्तव, वार्ड सदस्य रीता के०सी०, समाजसेवी संजयदत्त भट्ट,
परियोजना सलाहकार लालजी अस्थाना, उप नर्सिंग अधीक्षक दीपक शर्मा, परिवहन पर्यवेक्षक पंकज जोशी, ईमरजेंसी चिकित्सा तकनीशियन पंकज जुयाल, जन संपर्क अधिकारी सतीश कुमार शुभम, अजय कुमार राठौड़ एवं कु० पायल इत्यादि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।