National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 7:45 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 7:45 am

निकट हिमाचल प्रदेश से यमुना नदी पार कर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे हैं अवैध उप खनिज

पछवादून विकासनगर में खनन माफिया हुए बेलगाम

निकट हिमाचल प्रदेश से यमुना नदी पार कर उत्तराखंड में प्रवेश कर रहे हैं अवैध उप खनिज

लोकेशन विकास नगर

उत्तराखंड सरकार ने जब से खनन का कारोबार निजी कंपनी के हाथों में सौंपा, तब से पछवादून क्षेत्र के खनन माफिया बेलगाम होते जा रहे हैं, ताजा मामला अंबाडी यमुना नदी का है, जहां रात के समय में हिमाचल प्रदेश से खनन माफिया उप खनिज लेकर यमुना नदी के रास्ते रिवर रेंज डाकपत्थर जला लिया के बैरियर से निकलते हैं, बैरियर पर तैनात कर्मचारी उक्त ओवरलोड वाहनों को रोक कर चेक नहीं करती, खनन माफिया बे रोक टोक के फॉरेस्ट बैरियर

जलालिया से रात के समय में अपने ओवरलोड वाहनों को निकालते हैं, जबकि बैरियर पर तैनात सभी कर्मचारी देखते रहते हैं ,सूत्रों से पता चला है कि उक्त बैरियर कर्मचारी को वाहन स्वामी खनन के वाहनों को पार करने के एवज में सुविधा शुल्क देते हैं ,और उसके बाद सभी गाड़ियों को बैरियर से पार कराई जाती है, जब इस संबंध में बैरियर के दैनिक श्रमिकों से बात की जाती है तो उनका कहना है हमें विभाग के द्वारा मानदेय कम दिया जाता है, और समय पर मानदेय भी नहीं दिया जाता, इसलिए इन्हीं लोगों से हमारा खर्चा चलता है, अब सवाल यह उठता है अगर वन विभाग के कर्मचारी इस प्रकार की सोच रखता है तो ऐसे कर्मचारी वन संपदा की क्या चौकीदारी करेंगे ,विभाग को तुरंत ऐसे कर्मचारियों को हटाकर कहीं और भेजना चाहिए, रिवर रेंज डाकपत्थर के अंतर्गत जितने भी नदियां आती है सभी नदियों में जमकर अवैध खनन किया जाता है, और सरकार को लाखों रुपए की राजस्व की हानि पहुंचाई जाती है ,लेकिन संबंधित विभाग इन भ्रष्ट अधिकारियों पर कोई कार्रवाई करने को तैयार नहीं है, वही जब इस संबंध में चकराता वन प्रभागीय वनाधिकारी से वार्ता हुई तो उन्होंने कहा कि मामला संज्ञान में आया है, इसकी जांच कराई जाएगी अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसे पर सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *