National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:32 am

श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद स्थापना दिवस पर विशाल भंडारा

आज ही के दिन परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज द्वारा हुआ था त्रिशूल स्थापना

जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत रामगढ़ रोड पर श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद, स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर भक्तों ने विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया । आज ही के दिन इस जिले का सौभाग्य था कि इसी आश्रम पर विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज का आगमन हुआ था और पूज्य गुरुदेव भगवान ने अपने कर कमलों द्वारा त्रिशूल स्थापना किया था। 29 जून 2009 को जब गुरूदेव भगवान का आगमन हुआ था तो उस समय भक्त के साथ साथ इन्द्र भी खुश हुए थे पूरा दिन इन्द्र वर्षा कर रहे थे। एक तरफ इन्द्र द्वारा वर्षा हो रही थी तो दूसरी तरफ गुरूदेव भगवान द्वारा अमृत वाणी की अमृत वर्षा हो रही थी। भगवान और देवगण दोनों वर्षाओं से भक्तगण निहाल हो रहे थे । उसी दिन से परंपरागत श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद में वार्षिक भंडारे का आयोजन कर समस्त भक्तगणों द्वारा गुरूदेव भगवान के रूप और स्वरूप को याद किया जाता है। तब से लेकर आज तक श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद का बहुत विकास हुआ है । आश्रमीय बिल्डिंग से लेकर भक्तगणों की संख्या लगातार बढ़ रही है। पूज्य गुरुदेव भगवान की कृपा भी बराबर इस आश्रम पर बनी हुई है और उनकी विद्या का प्रचार प्रसार हो रहा है। इस अवसर पर पूज्य बलराम महराज जी पूज्य रावण महराज जी, मिस्त्री बाबा, आशीष बाबा संकीर्तन के माध्यम से भक्तगणों को मंत्रमुग्ध कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राजा साहब गोरखपुर, पूर्व ब्लाक प्रमुख सहेन्द्र वर्मा, सपा नेता हीरा पहलवान , राजकुमार सिंह, राजपत एडवोकेट, कोआपरेटिव डायरेक्टर राघवेन्द्र सिंह,एडीओ पंचायत प्रदीप दूबे, एडीओ पंचायत बांकेलाल मौर्य, डाक्टर लालबहादुर मौर्य, एड्वोकेट सुप्रीम कोर्ट, राम आसरे यादव प्रगतिशील किसान , राम बहादुर सिंह, धीरेंद्र सिंह रमेश सिंह यशवंत यादव, विजेंद्र सिंह,राधेश्याम शर्मा, कृष्णा राय, एलआइयू रामसिंह यादव, चितबहाल वर्मा पूर्व प्रधान, दीवान अजय सिंह गोरखपुर के भगत आदि लोग उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।