क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय द्वारा किया गया कोतवाली विकासनगर का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण
आज दिनांक 29.09.2024 श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर जनपद देहरादून श्री भास्कर लाल साह द्वारा कोतवाली विकासनगर का वार्षिक निरीक्षण किया गया। उनके द्वारा निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, महिला हेल्पडेस्क, हवालात, मालगृह, सीसीटीएनएस कक्ष, थाना भोजनालय, बैरक कर्म०गण व थाना परिसर का निरीक्षण किया गया। सीसीटीएनएस के अन्तर्गत विभिन्न लम्बित नागरिक सेवाओं, डाटाबैंक सेवाओं, सी०एम० पोर्टल के माध्यय से प्राप्त लम्बित शिकायते एवं उत्तराखण्ड पुलिस एप के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के सेवा का अधिकार अधि० के अन्तर्गत निर्धारित की गई समयावधि के भीतर त्वरित निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कार्यालय से प्राप्त क्राईम किट बॉक्स, सेक किट व अन्य आपराधिक घटनाओं में प्रयुक्त साक्ष्य संकलन हेतु मशीनरी का शतप्रतिशत प्रयोग करने हेतु निर्देशित किया गया। कोतवाली विकासनगर पर उपलब्ध आर्म्स एम्युनेशन, आपदा उपकरणों, तथा मालमुकदमाती मालों का निरीक्षण किया गया। थाने पर पुराने लम्बित मालमुकदमाती मालों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देशित किया गया। थाने पर नियुक्त सभी उपरीक्षक गण की मीटिंग ली गई लंबित विवेचनाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश देकर शीघ्र निस्तारण की हिदायत दी गई 
निरीक्षण के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर व सभी पुलिस अधिकारी कर्मचारी गण मौजुद रहे।।






