National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:25 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:25 pm

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यस्थल यौन उत्पीड़न रोकथाम पर अतिथि व्याख्यान

 

डाकपत्थर, 16 मार्च 2026।

 

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कार्यस्थल यौन उत्पीड़न रोकथाम पर अतिथि व्याख्यान

 

वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आंतरिक शिकायत समिति (आईसीसी- पीओएसएच), यौन उत्पीड़न निवारण एवं महिला प्रकोष्ठ तथा आई.क्यू.ए.सी. के संयुक्त तत्वावधान में ‘कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की रोकथाम’ विषय पर एक उपयोगी अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों, कार्मिकों और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

वरिष्ठ अधिवक्ता श्री मनोज कुमार शर्मा मुख्य अतिथि वक्ता के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने प्रतिभागियों को यौन उत्पीड़न की परिभाषा, इसके प्रकार, शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा कानूनी सहायता प्राप्त करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। श्री शर्मा ने बताया कि कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न न केवल महिलाओं बल्कि पुरुषों के लिए भी गंभीर समस्या है। उन्होंने 2013 के यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम (पीओएसएच एक्ट) के प्रावधानों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आईसीसी जैसी समितियां शिकायतों का निष्पक्ष जांच करती हैं। उन्होंने उदाहरण स्वरूप बताया कि शिकायतकर्ता को गोपनीयता का पूर्ण अधिकार होता है और कानूनी सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क किया जा सकता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डी. एस. नेगी ने अतिथि वक्ता का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित कार्य वातावरण निर्माण के लिए आवश्यक हैं। उन्होंने छात्रों से आह्वान किया कि वे ऐसी जानकारी को अपने परिवेश में प्रसारित करें। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. माधुरी रावत ने किया, जिन्होंने प्रतिभागियों के प्रश्नों का भी समाधान सुनिश्चित किया।कार्यक्रम में समिति के सभी सदस्यों सहित प्राध्यापकगण और सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने यौन उत्पीड़न की रोकथाम, शिकायत के समाधान, आईसीसी-पीओएसएच तथा महिला प्रकोष्ठ की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी प्राप्त की। कई छात्रों ने पूछा कि समस्या होने पर तत्काल क्या कदम उठाएं, जिसका वक्ता ने स्पष्ट उत्तर दिया। यह आयोजन महाविद्यालय के शैक्षणिक व सामाजिक दायित्व को दर्शाता है।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक अरविंद कुमार अवस्थी, चीफ प्रॉक्टर डॉ रोशन लाल केष्टवाल, मीडिया प्रभारी डॉ राजकुमारी भंडारी चौहान, डॉ दीप्ति बगवाड़ी, डॉ नीलम ध्यानी, डॉ परवेज़ आलम, डॉ अरविंद मोहन पेन्यूली, डॉ मंजू गौतम, डॉ दिलीप कुमार भाटिया, अमित कुमार गुप्ता, डॉ कृतिका नेगी आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।