National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 15, 2026 4:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 15, 2026 4:26 pm

विद्यालय में छात्र परिषद् के गठन का भव्य आयोजन

विद्यालय में छात्र परिषद् के गठन का भव्य आयोजन

हरबर्टपुर। द सेपियंस स्कूल, हरबर्टपुर में सत्र 2026–27 के लिए छात्र परिषद् के गठन का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, उत्तरदायित्व एवं सेवा भावना का विकास करना रहा।

समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल दीपक पांडेय (कमांडिंग ऑफिसर, 29 यूके बटालियन, देहरादून) उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रसिद्ध व्यवसायी श्री सर्वजय गुप्ता ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में स्थापित “संस्कृति” एवं नवीन लिफ्ट का उद्घाटन विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधन समिति के सदस्यों एवं मुख्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दीप प्रज्वलन एवं स्वागत समारोह के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच संचालन अध्यापिका मानसी परमार एवं नेहा कोठारी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर चयनित छात्र-छात्राओं को विभिन्न पदों की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं तथा उन्हें अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई। छात्र परिषद् में अमृत को अध्यक्ष, अदिति गोयल को उपाध्यक्षा, जिशान इकबाल को प्रधान छात्र, श्रुति को प्रधान छात्रा, आयुष गुप्ता को उप प्रधान छात्र तथा वंशिका तोमर को उप प्रधान छात्रा नियुक्त किया गया।

इसके अतिरिक्त पार्थ मौर्य को कनिष्ठ प्रधान छात्र, तनुशिया को कनिष्ठ प्रधान छात्रा, सचिन आर्य एवं रंजना राठौर को अनुशासन प्रभारी तथा स्वप्निल एवं रिज़ा मलिक को कनिष्ठ अनुशासन प्रभारी बनाया गया। खेल विभाग में अगेंद्र एवं नैना को खेल कप्तान तथा अनंत कुमार एवं कर्णिका राणा को उप खेल कप्तान की जिम्मेदारी दी गई।

चारों सदनों में अनुष्का पुंडीर को प्रताप सदन कप्तान, यश परमार को उप कप्तान, भूमि सैनी को चाणक्य सदन कप्तान, तबस्सुम अंसारी को उप कप्तान, राधिका को शिवाजी सदन कप्तान, अरुण प्रकाश को उप कप्तान, वर्णिका गुप्ता को अशोका सदन कप्तान एवं जशिका को उप कप्तान नियुक्त किया गया।

सांस्कृतिक एवं सह-पाठयक्रम गतिविधियों के अंतर्गत एंजल शर्मा को सांस्कृतिक सचिव, वंशिका को इको क्लब प्रोत्साहक, वैष्णवी एवं कनिष्का को मीडिया समन्वयक, राशि वशिष्ठ को भाषा प्रोत्साहक, मानस गोयल को STEM प्रोत्साहक तथा सुहाना एवं आरोही सैनी को कलात्मक क्लब अधिकारी चुना गया। वहीं एनसीसी विभाग में मोहित को अंडर ऑफिसर एवं स्वास्ति मौर्य को कनिष्ठ अंडर ऑफिसर की जिम्मेदारी सौंपी गई।

मुख्य अतिथि कर्नल दीपक पांडेय एवं सर्वजय गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना ही विद्यार्थियों को सफल नागरिक बनाती है। उन्होंने नव-निर्वाचित परिषद् सदस्यों को शुभकामनाएँ देते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों के अभिभावकों की भी उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही, जिन्होंने विद्यालय के इस प्रेरणादायी आयोजन की सराहना की। विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा ने अपने संदेश में कहा कि छात्र परिषद् विद्यार्थियों में नेतृत्व एवं उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

विद्यालय की निर्देशिका सुश्री रश्मि गोयल एवं प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे अनुशासन, सेवा भावना एवं सकारात्मक नेतृत्व के माध्यम से अन्य विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करें।

कार्यक्रम को सफल बनाने में आशा गुसांई, पारुल, वंदना, मोनिका शर्मा, कमल छेत्री, शिवम गुप्ता, मोहिद अहमद, धनंजय, विकास पवार, मोनिका वर्मा, ममता डबराल, विभु गोयल, विद्या जोशी सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *