National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:00 pm

जिला कराटे चैंपियनशिप का शिवालिक एकेडमी में भव्य आयोजन।

 

जिला कराटे चैंपियनशिप का शिवालिक एकेडमी में भव्य आयोजन
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय 
सेलाकुई 3 सितम्बर। प्रथम ओपन जिला कराटे प्रतियोगिता का आयोजन शिवालिक एकेडमी में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। विजयी प्रतिभागियों को अतिथियों ने प्रशस्ति पत्र और मेडल भेंट किये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिवालिक एकेडमी के प्रबंधक सोमदत्त त्यागी ने कहा है कि कराटे आत्म सुरक्षा का सबसे अच्छा साधन है। उन्होंने विशेष कर लड़कियों से आग्रह करते हुए कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भरता के लिए कराटे अवश्य सीखना चाहिए ताकि विषम परिस्थिति में वह दुश्मन का डटकर मुकाबला कर सके। क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री भारत चौहान ने कहा है कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी स्तर पर भी अनेक प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। खिलाड़ियों को उसका भी लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कहा है कि इस आयु में अधिक संघर्ष और मेहनत करने की आवश्यकता है, ताकि वह भविष्य में अच्छा खिलाड़ी बन करके प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके।
जिला ओपन कराटे प्रतियोगिता में 7 सात ब्लॉकों चकराता, कालसी, त्यूणी, सहसपुर, डोईवाला, रायवाला के विभिन्न विद्यालयों के 260 बच्चो ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्य रजनी भी मुख्य रूप से उपस्थित थीं।
कराटे की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभागियों के भार व वर्ग के अनुसार अंडर – 6 से अंडर 21 वर्ग तक रखा गया, जिसमें कई प्रतिभागियों ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक पर अपना कब्जा किया।
जिला स्तरीय इस प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल एवं अतिथियों ने सभी खिलाड़ियों को और अधिक मेहनत करने एवं कार्य के प्रति समर्पित भाव से कार्य के लिए प्रोत्साहित किया ।
इस अवसर पर मुख्य कोच की भूमिका में शिल्पा राय, विशाल गुप्ता, सतवीर ठाकुर, शिवम गुप्ता, कार्तिकेय अरोड़ा, शिवानी गुप्ता, अजय गुप्ता, संजय गुप्ता, ईशान संजीव सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।