National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 11:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 11:50 pm

सेपियंस स्कूल विकास नगर में ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

सेपियंस स्कूल विकास नगर में ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन

संवाददाता गजमफर अली

विकास नगर

आज दिनांक 30 मार्च को द सेपियंस स्कूल विकास नगर में यूकेजी कक्षा की ग्रेजुएशन सेरेमनी तथा वार्षिक परीक्षा परिणाम पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया ।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय अतिथि *लेफ्टिनेंट कर्नल पंकज सूद* तथा स्कूल प्रबंधक समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । तत्पश्चात विद्यार्थियों द्वारा विद्या की देवी *मां सरस्वती* की वंदना प्रस्तुत की गई ।
कक्षा यूकेजी से कक्षा पहली में प्रवेश करने वाले विद्यार्थियों के लिए ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन किया गया । खुशी और उत्साह से भरे एक हृदय स्पर्शी समारोह में कक्षा 11वी की कशिश एवं उर्वशी ने एंकरिंग करते हुए अपने साथियों के साथ अपने अध्यापकों तथा अभिभावकों के लिए धन्यवाद गीत पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया । नन्हे मुन्ने बच्चों के नृत्य ने सभी के दिलों को मोह लिया ।
कार्यक्रम में विगत वर्ष के मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। विगत वर्ष की कक्षा में प्रथम तथा द्वितीय स्थान पर रहे छात्रों को विषय वार टॉपर्स, तथा 100% उपस्थित छात्र -छात्राओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया सार्थक तथा अक्षज ने वाद्ययंत्र गिटार के द्वारा प्ररेणा दायक गीतों की शानदार प्रस्तुति दी छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया ।
स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, माननीय अतिथि ने मेधावी छात्रों तथा उनके अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान कीं। प्रधानाचार्या श्री नवीन तनेजा ने विद्यार्थियों तथा अध्यापकों को निरंतर प्रयासरत रहने के लिए हार्दिक आभार प्रकट किया।
इस अवसर पर स्कूल चेयरपर्सन श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, स्कूल सेक्रेटरी श्री रविकांत सपरा, प्रबंधक महोदया श्रीमती रशिता सपरा , प्रधानाचार्य नवीन तनेजा तथा समस्त अध्यापकगण मौजूद रहे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *