National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 22, 2026 4:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 22, 2026 4:09 am

दम तोड़ती गर्भवती महिलाओं की चीख पुकार तो सुनो गवर्नर साहब! मोर्चा

दम तोड़ती गर्भवती महिलाओं की चीख पुकार तो सुनो गवर्नर साहब! मोर्चा

कोख में दम तोड़ते भ्रूणों पर तो तरस खाओ गवर्नर साहब!

आमजन इलाज के लिए भटक रहा दर-बदर ।

सरकारी अस्पताल बने सिर्फ और सिर्फ रेफरल सेंटर।

प्रदेश भर में स्वास्थ्य सेवाएं हुई ध्वस्त ।

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएनवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि प्रदेश भर में जिस तरह से लगातार गर्भवती महिलाओं/ बहनों की सरकारी अस्पतालों में समुचित इलाज न मिलने से मौतें हो रही हैं तथा भ्रूण जन्म लेने से पहले ही कोख में दम तोड़ रहे हैं, इसके लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री एवं गवर्नर साहब जिम्मेदार हैं, जिनकी लापरवाही एवं गैर जिम्मेदाराना कृत्य की वजह से ये मोतें/ हत्याएं हो रही हैं| यह अमानवीयता बहुत ही शर्मसार करने वाली बात है| नेगी ने कहा कि इनको सिर्फ मौत का नाम नहीं दिया जा सकता बल्कि एक तरह से हत्या है | राजभवन का इतने गंभीर मामले में संज्ञान न लेना बहुत ही गैर जिम्मेदारराना है| सवाल इस बात का है कि आखिर गवर्नर साहब अधिकारियों एवं स्वास्थ्य मंत्री पर क्यों चाबुक नहीं चला रहे ! अपनी कुर्सी बचाने के लिए क्यों गवर्नर साहब जनता की बलि चढ़ा रहे! प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत को मृतकों एवं उनके परिवार की पीड़ा का एहसास नहीं है | आज प्रदेश भर के सरकारी अस्पताल सिर्फ और सिर्फ रेफरल सेंटर बनकर रह गए हैं |अस्पतालों में कहीं डॉक्टर नहीं हैं तो कहीं पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी है, कहीं सिर्फ और सिर्फ बिल्डिंग ही चमक रही है !आखिर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत क्यों इन सब महत्वपूर्ण मुद्दों से बेखबर बने हुए हैं ! कहीं ऐसा तो नहीं कि अधिकारी उनकी सुन ही नहीं रहे हों! नेगी ने कहा कि पांच- सात माह के भीतर जिस तरह से प्रसूता पीड़ित बहनों की मौत हुई हैं और बीमार व्यक्तियों को इलाज न मिलने के कारण असमय काल का ग्रास बनना पड़ा है, उसके लिए सीधे तौर पर स्वास्थ्य मंत्री जिम्मेदार हैं | प्रदेश के राज्यपाल सिर्फ और सिर्फ प्रवचन (भाषण बाजी) करने में व्यस्त हैं, लेकिन उनको प्रदेश की जनता के स्वास्थ्य से कोई लेना-देना नहीं है| कौन मार रहा है व कौन दर-दर की ठोकरे खा रहा है, इससे गवर्नर साहब का कोई लेना-देना नहीं है | इन तमाम अवस्थाओं एवं हो रही मौतों के चलते स्वास्थ्य मंत्री एवं गवर्नर साहब को इस्तीफा दे देना चाहिए | मोर्चा शीघ्र ही प्रदेश भर की सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली के मामले में आंदोलन करेगा| पत्रकार वार्ता में- ठा. भाग सिंह व अध्यक्ष अमित जैन मौजूद थे|

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।