National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:32 am

वृद्धावस्था/ विधवा पेंशन की धनराशि में इजाफा करे सरकार -मोर्चा

 

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चाअध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि सरकार द्वारा विधवाओं एवं वृद्धों को पेंशन के नाम पर मात्र ₹1500 दिए जा रहे हैं

वृद्धावस्था/ विधवा पेंशन की धनराशि में इजाफा करे सरकार -मोर्चा

तथा वहीं दूसरी ओर प्रदेश के गरीब विधायक अपनी पेंशन बढ़ाने की फिक्र में ही अपना कार्यकाल पूरा कर देते हैं, लेकिन कभी इन गरीब वृद्ध एवं विधाओं की सुध नहीं लेते, जोकि बहुत ही कष्टकारी है |इन समस्त विधायकों का इनके क्षेत्र के हर चौराहे पर विरोध करना चाहिए, जिससे इनकी गैरत जाग सके |

डेढ़ हजार रुपए की राशि है बहुत कम |

इन गरीब वृद्धों एवं विधवाओं की पेंशन कम से कम ₹3000 होनी चाहिए| नेगी ने कहा कि वर्तमान हालात में आजकल के अधिकांश दंपति अपने मां- बाप को आर्थिक सहायता करना तो दूर ,खाना खिलाने में भी बहुत बड़ा एहसान समझते हैं |

विधायकों का ₹50,000 में नहीं हो रहा गुजारा, तो गरीब कैसे करे 1500 में गुजरा !

इन बुजुर्गों एवं विधवाओं का स्वाभिमान बरकरार रखने हेतु इनकी पेंशन में बढ़ोतरी की जानी आवश्यक है,जिससे ये अपने बच्चों पर की दया पर निर्भर न रहें एवं स्वाभिमान से जी सकें|पत्रकार वार्ता में -दिलबाग सिंह, हाजी असद एवं प्रमोद शर्मा मौजूद थे |

कम से कम ₹3000 हो पेंशन|

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।