National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:33 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:33 am

हरि भक्तन के पास न आवे भूत प्रेत पाखंड — स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज 

मिर्जापुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद प्रणव

 

हरि भक्तन के पास न आवे भूत प्रेत पाखंड — स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज

 

विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज से आज भक्तों द्वारा धर्म विषयक तरह तरह के प्रश्न किए गए और अपनी अपनी दुखड़ा भी सुनाए । उन भक्तों में से एक दाई माई ने बताया कि वह विगत तेरह वर्षों से भूत प्रेत बाधा से परेशान है। पूज्य गुरुदेव भगवान ने प्रश्नों का उत्तर देते हुए अपने उद्बोधन में बताया कि भूत प्रेत कुछ नहीं होता केवल जन्म जन्मांतर के संस्कार पीछा किए रहते हैं जो ओम् राम अथवा शिव दो ढाई अक्षर के किसी भी नाम जप करने के बाद सारे संस्कार जन्म जन्मांतर के कट जाते हैं। एक मात्र परमात्मा अर्थात एक हरी का भजन करने वालों के पास भूत प्रेत पाखंड नहीं आता है। हरि भक्तन के पास न आवे भूत प्रेत पाखंड। उन्होंने कहा कि भगवान सर्वत्र व्याप्त है श्रद्धा से उन्हें पुकारा जाय तो वे अवश्य मिलते हैं। भूत प्रेत की पूजा करने वाले भूत प्रेत योनि को प्राप्त होते हैं। जो एक परमात्मा को भजता है उसके ऊपर कोई बला काम नहीं करती। उन्होंने अपने गुरु भगवान का एक दृष्टांत बताते हुए कहा कि एक बंगाला जादूगर की सारी विद्याएं फेल हो गयी गुरु भगवान के सामने फिर उसने अपने पेट के मामले को लेकर गुरु भगवान के सामने गिड़गिड़ाया तब जाकर दो सो मीटर जाने के बाद उसकी शक्तियां वापस आयी और फिर वह अनुसुइया में नहीं दिखा गुरु भगवान से आशीर्वाद चिट्ठी के माध्यम से लेता रहता था। यथार्थ गीता में गुरुदेव भगवान बताते हैं कि जीवित प्राणी को भूत कहा गया है अर्थात भूत माने जीवित प्राणी न कि भूत प्रेत। पूज्य गुरुदेव भगवान ने कहा कि ओझाओं सोखाओ ने समाज में विकृतियां पैदा की है इनका पूजा पद्धति अविधिपूर्वक क्षणिक है। भगवान श्री कृष्ण ने कहा कि ऐसे लोगों को मै अनंत योनियों में भरमाता हूं।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।