National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:18 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:18 pm

पूर्व मंडी अध्यक्ष विपुल जैन ने जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून श्री k k aggarwal से वार्ता

पूर्व मंडी अध्यक्ष विपुल जैन ने जिला पूर्ति अधिकारी देहरादून श्री k k aggarwal से वार्ता कर गैस सिलिंडर आपूर्ति में हो रही परेशानी में मैन्युअल बुकिंग सुविधा की अनुपलब्धता को कोड में खाज बताया!
विपुल जैन को आज बद्रीपुर मेदनीपुर में ग्रामीणों के बीच पहुँचने पर गैस आपूर्ति में door डिलीवरी ना होने की परेशानी की शिकायत गांव के लोगों ने की ।साथ साथ ग्रामीणों ने विपुल जैन से कहा की गैस एजेंसी धारक शुल्क लेकर भी गैस सिलेंडर डिलीवरी घर पर नही कर रहें हैं एवं ग्रामीणों ने माँग रखी की गैस बुकिंग के लिए ऐप/एसएमएस/कॉलिंग की व्यवस्था के साथ साथ मैन्युअल बुकिंग व्यवस्था indane कंपनी द्वारा पुनः जिले में बहाल की जाय ।
जिन गरीब उपभोक्ताओं पर रिचार्ज के पैसे नही हैं उनके लिए पहले दो वक्त की रोटी की प्राथमिकता है ।
श्री अग्रवाल ने शीग्रह ही भारत सरकार से इस विषय पर बात कर समस्या का समाधान करने का भरोसा दिलाया है एवं door डिलीवरी भी सुनिश्चित करने के लिए हरबर्टपुर अनमोल गैस एजेंसी एवं विकासनगर एजेंसी के लिए निर्देश दिए जाने का आश्वासन दिया !
विपुल जैन ने यह भी अनुरोध किया की जहाँ पर नेटवर्क नही है या बाधित हो जा रहा है वहाँ के लिए भी मैन्युअल बुकिंग सुविधा उपयोगी रहेगी ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।