जौनसार बाबा शिक्षण समिति अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन।
जौनसार बावर शिक्षक समिति द्विवार्षिक अधिवेशन 2026 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में संपन्न किया गया।
जिसमें गत वर्ष की आख्या के साथ-साथ वार्षिक कार्योजना, क्रियान्वयन एवं समिति परिचय, उद्देश्य समिति पदाधिकारी एवं आम सदस्यों द्वारा चर्चा परिचर्चा की गयी।
क्षेत्र का युवा व्यक्तिगत विकास के साथ-साथ आने वाले समय में देशभक्ति एवं राष्ट्र निर्माण मे अपना सहयोग दे सके इसके लिए कार्य कर रही है।

वक्ताओं ने अपने विचार मे कहा कि क्षेत्र में बढ़ते नशे, एवं नाबालिक बच्चो भागकर शादी करने पर भी समाज को जागरुक करने की आवश्यकता है ।
विद्यार्थी अपने शिक्षा के प्रति सजग हो भविष्य बनाने के लिए अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके इसके लिए गाइडेंस एंड काउंसलिंग भी समिति द्वारा करवाई जाएगी।

समिति सदस्यों ने यह भी निर्णय लिया कि आगामी कार्ययोजना में इस बात को अवश्य रखा जाए कि समय-समय पर क्षेत्र में गाइडेंस एंड काउंसलिंग के लिए समिति विशेष रूप से कार्य करेगी। जिससे बच्चे प्रतियोगिता परीक्षा संबंधी जानकारी प्राप्त कर सके एवं किस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं हैं, किस विषय को अधिक महत्व देना है।वह जागरूक हो सके।
जिन अभिभावकों को उच्च शिक्षा एवं रोजगार क्षेत्र की जानकारी नहीं है उन क्षेत्रों में समिति स्कूली स्तर पर अभिभावक को एवं छात्रों से संपर्क कर जन जागरूकता अभियान चलाएगी।

समिति के द्वारा उत्तराखंड अनुसूचित जाति /जनजाति एंप्लाइज फेडरेशन के अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह तोमर एवं उपाध्यक्ष डॉ मनोहर लाल सचिव विरेंद्र सिंह नेगी को सम्मानित किया।
अध्यक्ष श्री रघुवीर सिंह तोमर ने कहा है कि हम प्रदेश में शोषित वंचित समाज की आवाज बनकर समरसता के लिए कार्य करेंगे। सरकार द्वारा पदोन्नति में आरक्षण, पुरानी पेंशन बहाली एवं इरशाद हुसैन आयोग की रिपोर्ट सार्वजनिक करने व पदोन्नति में आरक्षण को लागू करने के लिए सरकार से मांग की इसके लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया।
जौनसार बाबार शिक्षक समिति द्वारा दिया गया सम्मान के लिए सभी पदाधिकारी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
साथ जौनसार बाबा शिखर समिति का नवीन कार्य करने का गठन किया गया। जिसमें
संरक्षक
श्री रघुवीर सिंह तोमर जी
श्री केशर सिंह राय जी

कार्यकारिणी
1:-अध्यक्ष श्री अर्जुन दत्त शर्मा
2:उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र सिंह चौहान
3:-उपाध्यक्ष( म)श्रीमती निर्मला वर्मा
4:सचिव श्री रणबीर सिंह राय
5:उप सचिव श्री शुरवीर सिंह राणा
6:-कोषाध्यक्ष -श्री भजनलाल शाह
7:-सहकोषाध्यक्ष श्री शशिपाल चौहान
8:-संयुक्त मंत्री श्री जयपाल नौटियाल
9:-संगठन मंत्री डा .मुन्ना राम शर्मा
10:- ऑडिटर श्री नरेश चन्द्र डोभाल
11:-सह ऑडिटर श्री वीरेंद्र दत्त शर्मा






