National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:32 pm

वन महकमा कर रहा लोगों को वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक।

वन महकमा कर रहा लोगों को वनों को आग से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक।
रिपोर्ट —– सुरेन्द्र धनेत्रा।

गोपेश्वर,देवाल,चमोली।
पश्चिमी पिंडर रेंज के वन कर्मियों ने जिले के अति दूरस्थ गांव वाण के प्राथमिक विद्यालय भिडिंग में छात छात्राओं और ग्रामीणों को वनों को आग से बचाने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया।
इन दिनों पश्चिमी पिंडर रेंज थराली एवं देवाल,,,,,बद्रीनाथ वन प्रभाग के तत्वावधान में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत गांव गांव और स्कूलों में जाकर जन-जागरुकता के लिए गोष्ठियों का आयोजन कर रहा है जिसमें स्कूली बच्चों और आम नागरिकों को वन,, वन्य जीव-जंतुओं और जैव विविधताओं को आग से सुरक्षित रखने की अपील की जा रही है।वन क्षेत्राधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि एक फरवरी से सात फरवरी तक पूरे रेंज क्षेत्र में वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह मनाया जा रहा है जिसके क्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं को वन संरक्षण, वन्य जीव एवं जैव विविधताओं के संरक्षण के लिए जागरूक करने के लिए स्कूलों में निबंध प्रतियोगिता और भाषण प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन-जागरुकता अभियान से आने वाले फायर सीजन में सरारती तत्वों द्वारा वनों को लगाई जाने वाली आग से होने वाले वन्य जीव जंतुओं आदि के साथ ही मानव जीवन पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक होते हैं और वनों को बचाने का संकल्प भी इस कार्यक्रम में लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा फायर सीजन में वनों को लगाई जाने वाली आग से न सिर्फ वनों और वन्य जीव-जंतुओं को ही नुकसान पहुंचता है बल्कि गांवों में बुजुर्गों,बिमारी से ग्रसित लोगों,बच्चों और गर्भवती महिलाओं को धुंए के प्रदूषण से गंभीर खतरे बन सकते हैं। जिसको हम सबकी जिम्मेदारी और वनों के प्रति सहानुभूति से वनों को सुरक्षित रखकर सभी को खुशहाल रखा जा सकता है। उन्होंने अपील की कि मानव जीवन को बेहतर और रोगमुक्त रखने के लिए वनों को आग से सुरक्षित रखें और साथ ही कहा कि वनों को आग के हवाले करने वाले सरारती तत्वों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी और दोषियों पर कठोर दंडात्मक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
इसी क्रम में आज जिले के अति दूरस्थ गांव वाण से पश्चिमी पिंडर रेंज के वन कर्मियों ने प्राथमिक विद्यालय भिडिंग में स्कूली बच्चों और गांव वासियों के साथ वन अग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वनों को आग से सुरक्षित रखने का आह्वान करते हुए जागरूक किया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता हीरासिंह गढ़वाली,वन दरोगा प्रदीप सिंह, विनोद सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री बबीता देवी,राधा देवी आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।