National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 1:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 1:54 am

निदेशक, प्राविधिक शिक्षा को किस खास मकसद से दिया जा रहा सेवा विस्तार ! मोर्चा

निदेशक, प्राविधिक शिक्षा को किस खास मकसद से दिया जा रहा सेवा विस्तार ! मोर्चा

31/5/24 को सेवानिवृत हो रहे हैं निदेशक गुप्ता | 2022 से निदेशक के पद पर है कार्यरत |

सेवा विस्तार दिए जाने से पदोन्नति प्रक्रिया पर भी पड़ेगा फर्क | कई अधिकारियों का मारा जाएगा हक

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश में सेवा विस्तार दिए जाने का चलन बहुत तेजी से बढ़ गया है, जिसका ताजा उदाहरण उत्तराखंड प्राविधिक शिक्षा विभाग के निदेशक श्री राजेंद्र प्रसाद गुप्ता हैं, जिनकी अधिवर्षिता आयु कल दिनांक 31/05/2024 को पूर्ण हो रही है | सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि श्री गुप्ता को सेवा विस्तार दिए जाने से संबंधित पत्रावली तेजी के साथ सचिवालय में व अन्य स्तर पर तेजी से दौड़ रही है,जोकि दूसरे पायदान पर खड़े अधिकारियों के हक पर डाका है | वर्ष 2015 से श्री गुप्ता ए.डी. का पद संभाल रहे हैं, इनके द्वारा विभाग को क्या खास योगदान दिया गया इसका भी खुलासा होना जरूरी है | हैरानी की बात यह है कि निदेशक को सरकार किस खास मकसद से सेवा विस्तार देना चाहती है ! क्या इसके पीछे कोई राज छिपा है ! नेगी ने कहा कि निदेशक को सेवा विस्तार मिलने की वजह से कई अधिकारियों का हक मारा जाएगा एवं उनकी पदोन्नति पर भी प्रभाव पड़ेगा | उक्त मामले को लेकर अधिकारियों में भारी नाराजगी है | मोर्चा सरकार से मांग करता है कि सेवा विस्तार दिए जाने के मामले को समाप्त कर गुड गवर्नेंस की दिशा में काम करें |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *