National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 1:34 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 1:34 pm

ग्राम रजौली में अंततः पेयजल समस्या का निवारण हो गया 

 

ग्राम रजौली में अंततः पेयजल समस्या का निवारण हो गया

सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने निर्देश पर उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा रजौली में क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत का कार्य कर दिया गया हैं। अब उक्त पेयजल लाइन के माध्यम से क्षेत्र की जनता को सुचारू रूप से पानी उपलब्ध हो सकेगा।

वर्ष 2019 में मानसून के दौरान हुई अतिवृष्टि के कारण ग्राम रजौली में पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिस कारण से ग्रामवासियों को पेयजल संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। लोगों को वैकल्पिक रूप से टैंकरों व अन्य स्थान पर स्थित ओवरहेड टैंक के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही थी। समस्या अधिक बढ़ जाने के कारण क्षेत्रवासियों का एक प्रतिनिधि दल नवंबर माह 2023 में विधायक सहदेव सिंह पुंडीर से उनके कैंप कार्यालय में मिला था जिसके बाद विधायक ने मौके पर पेयजल निगम और उत्तराखंड जल संस्थान के अधिकारियों की संयुक्त बैठक बुला कर समस्या का तत्काल निवारण करने हेतु निर्देशित किया था । जिसके क्रम में रजौली वासियों की पेयजल समस्या का समाधान विभाग द्वारा कर दिया गया हैं।

सभी ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों ने विधायक सहदेव सिंह पुंडीर का इस हेतु आभार व्यक्त किया हैं। विधायक ने कहा समस्या का निराकरण करना ही उनका कर्तव्य हैं। रजौली वासियों की समस्या का संज्ञान लेते हुए सभी तकनीकी पहलुओं के पूर्ण होने के बाद पेयजल लाइन सुदृढ़ीकरण का कार्य किया गया है। अब जनता को पेयजल समस्या से छुटकारा मिलेगा।

क्षेत्रीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा की उक्त समस्या का समाधान होना जनहित में अति आवश्यक था। विधायक से मिलने वाले जनप्रतिनिधि दल में प्रेमपाल चौहान, राजेश नौटियाल, जितेन्द्र कुकरेती, संजय नौटियाल सुनील विजलवान सुभाष कुंवर महिपाल कुसुम कुमार, राहुल बिजलवान, रविन्द्र कुंवर राजेन्द्र रावत श्री देवेन्द्र भट्ट आदि शामिल रहें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *