National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 31, 2026 7:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 31, 2026 7:26 pm

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर की डॉ. पूजा राठौर, जो महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रवक्ता एवं नोडल अधिकारी हैं, का चयन निदेशालय द्वारा Infosys, पुणे में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) हेतु किया गया।

 

1 फरवरी 2026, डाकपत्थर

 

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर की डॉ. पूजा राठौर, जो महाविद्यालय में स्किल डेवलपमेंट कार्यक्रम की प्रवक्ता एवं नोडल अधिकारी हैं, का चयन निदेशालय द्वारा Infosys, पुणे में आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) हेतु किया गया।

इस कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के 83 उच्च शिक्षा एवं तकनीकी संस्थानों के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के महत्व तथा Infosys Springboard प्लेटफॉर्म पर विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों के लिए उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों, पंजीकरण प्रक्रिया एवं उसके लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इसका उद्देश्य शिक्षकों को वर्तमान AI आधारित शैक्षणिक परिवेश के अनुरूप स्वयं को अद्यतन करने के लिए प्रेरित करना था।

डॉ. पूजा राठौर ने बताया कि उन्हें इस FDP में प्रतिभाग करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह कार्यक्रम अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी रहा, जिसमें शिक्षण कार्य में AI एवं नवीन तकनीकों के प्रभावी समावेशन के व्यावहारिक पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। उन्होंने माननीय शिक्षा सचिव, इंफोसिस प्रमुख, आयोजन समिति एवं सभी रिसोर्स पर्सन्स के प्रति आभार व्यक्त किया।

उक्त कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ. विनोद रावत सदस्य के रूप में सहभागिता की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डी.एस नेगी ने महाविद्यालय के स्पोक पर्सन और सदस्य दोनों प्राध्यापकों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों से विद्यार्थियों को भविष्य में निश्चित रूप से लाभ प्राप्त होगा तथा महाविद्यालय में तकनीकी एवं कौशल आधारित शिक्षा को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकेगा।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *