National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:45 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:45 pm

डीएम एससपी का बुलेट भ्रमण, साबित हो रहा है सार्थक

 

डीएम एससपी का बुलेट भ्रमण, साबित हो रहा है सार्थक

जीवन रक्षक, सड़क-सुरक्षा समिति के माध्यम से आईएसबीटी, हॉटस्पाट को सुगम सुरक्षित बनाने की डीएम एसएसपी की प्रथम पहल

 

मा0 उच्चतम न्यायालय से प्रदत्त हैं असीम शक्तियां 

 

उक्त समिति को किसी प्राधिकारी से अनुमति लेने की आवश्यकता नही, 

 

खोली गईं हैं आईएसबीटी के नीचे की 3 पार्किंग तथा आईएसबीटी गेट नम्बर 02

 

डग्गामार वाहनों को घसीटा जाएगा रेंजर्स ग्राउण्ड, वाहन सीज व लाईसेंस कैंसिल, 

 

हफ्तों का विमर्श हुआ माइक्रोप्लान में तब्दील, किए गए विधिवत् आदेश 

जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित वाहनों को डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम किया।

देहरादून दिनांक 21 दिसंबर 2024,। जिलाधिकारी सविन बंसल शहर की यातायात व्यवस्था में सुधार लाने हेतु निरंतर प्रयासरत हैं, जिसके लिए शहर में पार्किंग एवं यातायात प्रबन्धन हेतु निरंतर प्रयार किये जा रहे हैं। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने शहर में टू-व्हीलर द्वारा भ्रमण कर मूलभूत सुविधाओं में सुधार करने तथा शहर की यातायात व्यवस्था प्रबन्धन में दिखी कमी को निरंतर ठीक किया जा रहा है।

मा0 उच्चतम न्यायालय से प्रदत्त हैं असीम शक्तियां 

 जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि मा0 न्यायालय द्वारा सड़क सुरक्षा समिति को सुधार हेतु असीम शक्तियां प्रदान की गई हैं, तथा आपदा प्रबन्धन अधिनियम 2005 में वर्णित शक्तियों का प्रयोग करते हुए सड़क सुधार कार्य किये जाएं। प्रत्येेक जीवन अमूल्य है, सड़क पर तेज रफ्तार पर ब्रेक लगाना आवश्यक है इसके लिए निरंतर सुधार किये जाएं।

डग्गामार वाहनों को घसीटा जाएगा रेंजर्स ग्राउण्ड, वाहन सीज व लाईसेंस कैंसिल,

 आईएसबीटी क्षेत्र आवागमन हेतु 02 गेट होने के उपरान्त भी 01 गेट से बसों का संचालन किया जा रहा है था, अब ऋषिकेश, हरिद्वार, कोटद्वार व गढवाल तथा कुमाऊ के क्षेत्रों में जाने वाले वाहन का निकास व प्रवेश गेट न0 2 के कट से तथा सहारनपुर, दिल्ली जाने वाले वाहनों का निकास गेट 01 के कट से किये जाने एवं प्रवेश गेट 2 से करने का निर्णय लिया गया।

हफ्तों का विमर्श हुआ माइक्रोप्लान में तब्दील, किए गए विधिवत् आदेश 

 आईएसबीटी क्षेत्र के बाहर वाहनों द्वारा यात्रियों को बैठाने तथा उतारने से भी यातायात प्रभावित हो रहा था, जिसे अब बंद करने का निर्णय लिया गया है, वाहन में यात्रियों को बैठाने व उतारने हेतु निर्धारित स्थल पर किया जाएगा, नियमों का पालन न करने वालों के वाहन सीज करते हुए रेंजर्स ग्राउण्ड लाए जाएंगे तथा बार-बार ऐसा कृत्य करते पाए जाने पर लाईसेंस निलंबित किये जाएंगे। इसके लिए पुलिस अधीक्षक यातायात व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

हफ्तों का विमर्श हुआ माइक्रोप्लान में तब्दील, किए गए विधिवत् आदेश 

 आईएसबीटी फ्लाई ओवर के नीचे जंक्शन प्वांईट पर निरंजनपुर मण्डी की तरफ आने वाले ट्रेफिक क कारगी चौक एवं टर्नर रोड की तरफ जाने के कारण तथा टर्नर रोड से जाने वाले वाहनों के कारगी एवं निरंजनपुर मण्डी से वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ जाने के कारण जाम की स्थिति उत्पन्न होती है। अब इसमें सुधार करते हुए निरंजनपुर मण्डी से दुपहिया एवं चार पहिया हल्के वाहनों को निरंजनपुर मण्डी की तरफ से फ्लाई आवेर के माध्यम से जंक्शन आईएसलैण्ड से कारगी चौक की तरफ संचालित डायवर्ट कर, आईएसबीटी फ्लाईओवर के नीचे सर्विस रोड़ एवं जंक्शन प्वांईट पर यातायात दबाव कम करने का प्रयास किया गया है। पूर्ण सुरक्षा उपाय के उपरान्त खुलेगा फ्लाई ओवर का कारगी की ओर लेफ्ट टर्न।

पूर्ण सुरक्षा उपाय उपरान्त खुलेगा फ्लाईओवर का लेफ्ट टर्न कारगी की ओर, 

 आईएसबीटी क्षेत्र में बस अड्डे के आसपास व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के स्वामियों के वाहन/ई रिक्शा/छोटे हाथी/टाटा मैजिक व अन्य सवारी वाहनों के समुचित पार्किंग न होने के कारण वाहन मुख्य मार्ग पर पार्क किये जा रहे हैं, जिस पर नगर मजिस्टेªट, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एवं अधिशासी अभियंता लोनिवि वाहनों को फ्लाई ओवर के नीचे उपलब्ध स्थानों में तत्काल पार्किंग की व्यवस्था कराते हुए यातयात सुचारू संचालित के निर्देश दिए।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।