National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:35 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:35 pm

जिलाधिकारी अविनाश सिंह तहसील जलालपुर के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया

 

जिलाधिकारी अविनाश सिंह तहसील जलालपुर के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया

अंबेडकर नगर 11 दिसंबर 2024।

माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा जन सामान्य की समस्याओं एवम् राजस्व वादों के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने के क्रम में जिलाधिकारी अविनाश सिंह तहसील जलालपुर के विभिन्न पटलों का औचक निरीक्षण किया तथा उप जिलाधिकारी, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार को राजस्व वादों के निस्तारण पर विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी द्वारा तहसील जलालपुर के विभिन्न पटलों पर लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के स्थिति का अवलोकन किया। उप जिलाधिकारी, तहसीलदार तथा नायब तहसीलदार के न्यायालयों पर 3 वर्षों से अधिक समय से लंबित वादों को अभियान रूप में तीव्र गति से नियमानुसार निस्तारित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वादकारियों के वादों का त्वरित एवं सुगम निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर वादकारियों की समस्याओं अर्थात वादों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किए जाने के संबंध में जिलाधिकारी द्वारा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारियों से भी वार्ता की गई जिस पर संगठन द्वारा पूर्ण सहयोग करने हेतु आश्वस्त किया गया।

इस दौरान जिलाधिकारी ने समस्त अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी अधिकारी जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए शासन की मंशानुसार त्वरित निस्तारण करते हुए उन्हें लाभान्वित करें। सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से कार्यालय में उपस्थित रहकर जनहित कार्यों को निष्पादित करें। उन्होंने कहा कि जनहितार्थ के कार्यों में किसी भी दशा में शिथिलता न बरतें, लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान जिलाधिकारी ने वरासत/नामांतरण, बटवारा, सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण एवं पैमाइश आदि से जुड़े मामलों को नियमानुसार तय समय सीमा के भीतर निस्तारण किए जाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संपूर्ण समाधान दिवस, जनता दर्शन पंजिका में अंकित प्रकरणों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी अवलोकन किया तथा उप जिलाधिकारी व तहसीलदार को शिकायतकर्ताओं से स्वयं भी फोन से फीडबैक लेने तथा रैंडम भौतिक निरीक्षण करके निस्तारण की गुणवत्ता को देखने के निर्देश दिए। उन्होंने समस्त कार्मिकों को अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ निर्वहन करने तथा समस्त पत्रावलियों का रखरखाव बेहतर ढंग से करने के साथ ही संपूर्ण परिसर में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने उप जिलाधिकारी को समय-समय पर तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार के न्यायालय पर लंबित राजस्व वादों के निस्तारण के स्थिति की भी समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार को माह के कम से कम 15 दिन कोर्ट का संचालन करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी द्वारा रामबली, उर्दू अनुवादक/रीडर उप जिलाधिकारी (न्यायिक) जलालपुर का स्थानांतरण तहसील भीटी में कर दिया गया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी जलालपुर, तहसीलदार जलालपुर, नायब तहसीलदार एवं अन्य संबंधित कार्मिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा जलालपुर नगर को एक स्वच्छ एवं सुंदर नगर के रूप में विकसित किए जाने के संबंध में भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जलालपुर शहर को एक अच्छे शहर के रूप में विकसित किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी जलालपुर, क्षेत्राधिकारी पुलिस जलालपुर एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जलालपुर की संयुक्त कमेटी बनाई गई है जो पूरे शहर के सुनियोजित विकास एवं सौंदर्यीकरण करने का कार्य करेगी। यह कमेटी आवश्यकतानुसार व्यापार मंडल के पदाधिकारियों, संभ्रांत नागरिकों से सामंजस्य बनाकर एवं विचार विमर्श करके संपूर्ण नगर का सुनियोजित विकास कर एक स्वच्छ एवं सुंदर नगर के रूप में विकसित करना सुनिश्चित कराएगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।