National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 9:17 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 9:17 pm

देहरादून कालसी।जागरूकता ही समस्याओं का निदान है – लक्ष्मी पुनेठा

जागरूकता ही समस्याओं का निदान है – लक्ष्मी पुनेठा

कालसी ब्लॉक के दुर्गम क्षेत्र राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रूपऊ में किशोरावस्था जागरूकता कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य अतिथि, मोटिवेशनल स्पीकर, रेडक्रॉस सदस्य एवं फ्लोरेंस नाइटिंजल नेशनल अवार्डी डाॅ. लक्ष्मी पुनेठा ने कहा कि बालिकाओं के जीवन में आने वाले सभी शारीरिक परिवर्तनों वाली समस्याओं से निदान के लिए जागरूकता ही एकमात्र उपाय है। यह आप अपनी बड़ी बहन, सहेली, मां, शिक्षिका एवं चिकित्सिका के परामर्श से प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने स्वास्थ्य के विषय को विस्तार से सभी बालिकाओं को समझाया और उनको अपने बारे में स्वयं जानने की प्रेरणा दी।
मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए डॉ. नेत्रा सकलानी ने बताया कि बालिकाओं की कम आयु में विवाह के क्या-क्या नुकसान है ? उससे उनके आगे का जो जीवन है उसके बारे में कठिनाइयों से अवगत कराया। यौन शिक्षा की जानकारी दी। जनन एवं स्वास्थ्य में कमी सुधार व बेहतर से बेहतरीन स्वास्थ्य की ओर किस तरह से हम जा सकते हैं, इसके बारे में विस्तार से समझाया। उन्होंने वर्तमान में युवतियों में बढ़ते मादक द्रव्यों के प्रयोग पर भी बालिकाओं का ध्यान आकर्षित किया और उनको इससे होने वाले खतरे से आगाह किया। बचाव के बहुत सारे उपाय भी सुझाए। उपस्थित सभी बालिकाओं द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम को सराहा गया। इसमें सक्रिय प्रतिभाग करते हुए उन्होंने बहुत सारे प्रश्न विशेषज्ञों से किए, जिसमें उन्हें संतोषजनक जवाब मिले। इस प्रकार से यह कार्यक्रम बालिकाओं के किशोरावस्था के लिए बहुत अच्छा साबित हुआ। कार्यक्रम से पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य नंदकिशोर यादव ने आगंतुक विशेषज्ञों का स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं रेडक्रॉस सदस्य डॉ. जितेंद्र सिंह बुटोइया राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्याम लाल कुंवर भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका मीनाक्षी तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक की सभी बालिकाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। परिषदीय परीक्षा समाप्त होने के पश्चात कक्षा 10 की सभी छात्राएं उपस्थिति रही इसके लिए सभी उनकी प्रशंसा कर रहे थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।