National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 6:33 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 6:33 pm

डिग्री कॉलेज छात्रावास की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पीली ईंटों ठेकेदार ने किया इस्तेमाल 

डिग्री कॉलेज छात्रावास की निर्माणाधीन बिल्डिंग पर पीली ईंटों ठेकेदार ने किया इस्तेमाल

उत्तराखंड विकास नगर
लगभग 6 करोड़ की लागत से बन रहा डाकपत्थर डिग्री कॉलेज छात्रावास भवन कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के इंजीनियरों की बिना उपस्थिति के ठेकेदार ने पीली ईंटों का इस्तेमाल कर सरकार को लाखों रूपए का चूना लगाने का काम किया है, मामला तब संज्ञान में आज जब स्थानीय ग्रामीणों ने मीडिया को खबर कि डाकपत्थर डिग्री कॉलेज छात्रावास भवन पर सख्त पीली ईंटों का इस्तेमाल ठेकेदार कर रहा है। जिससे कभी भी छात्रावास भवन धराशाही हो सकता है। ग्रामीण ने आगाह किया कि अगर समय रहते कालेज बिल्डिंग भवन के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल नहीं किया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ग्रामीणों संबंधित ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि निर्माणाधीन बिल्डिंग भवन में पीली ईंटों का इस्तेमाल बंद करने की मांग कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के इंजीनियरों से की। आरोप है कि बिल्डिंग भवन निर्माण के समय इंजिनियरों की उपस्थिति न होने पर ठेकेदार मनमानी पर उतर आया है।जब इस संबंध में कार्यदाई संस्था ब्रिडकुल के इंजीनियरों ने बताया कि निर्माणाधीन बिल्डिंग भवन में इस्तेमाल हुई पीली ईंटों की वे जांच कराएंगे।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।