National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:53 am

सीवर पेयजल पुनर्निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन

 

 

सीवर पेयजल पुनर्निर्माण कार्य में अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस का ज्ञापन

 

विकासनगर, – शहर में चल रहे सीवर पेयजल पुनर्निर्माण कार्य में लगातार आ रही समस्याओं और अनियमितताओं को लेकर आज शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व सभासद शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने उपजिलाधिकारी विकासनगर को ज्ञापन प्रेषित किया।

ज्ञापन में कहा गया कि संबंधित कंपनी द्वारा कार्यों में घोर लापरवाही बरती जा रही है। लगभग 6 माह पूर्व खुदाई की गई सड़कों का अभी तक पुनर्निर्माण नहीं किया गया। भारी वर्षा के बावजूद प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। गुणवत्ता की अनदेखी की जा रही है और विभागीय अधिकारियों द्वारा भी कार्य की निगरानी नहीं की जा रही है।

कांग्रेसजनों ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा अवैध रूप से निर्माण सामग्री ढोने का कार्य हो रहा है। बिना नंबर के ट्रैक्टर-ट्रॉली हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लाकर पूरे शहर में सामग्री ले जाई जा रही है। इसके अलावा कंपनी के भंडारण और संचालन की भी जांच की मांग की गई। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि अधूरे कार्यों को पूर्ण न किया जाये और जिन सड़कों को खोला गया है, उनका पुनर्निर्माण शीघ्र किया जाए।

इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने अपनी कार्यप्रणाली में सुधार नहीं किया और प्रशासन निष्क्रिय बना रहा तो शीघ्र ही कंपनी और विभाग के विरुद्ध बड़े आंदोलन की शुरुआत की जाएगी, जिसका पहला चरण कार्यालय घेराव होगा।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रदेश कांग्रेस सचिव प्रेम प्रकाश अग्रवाल, देवानंद पासी, पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला, बार एसोसिएशन सचिव नितिन वर्मा, जिला महासचिव राजीव शर्मा, राजेंद्र रोहिल्ला, सदाकत अली जैदी, आईटी की प्रदेश महासचिव रेशमा अंसारी, समाजसेवी अरविंद शर्मा, पूर्व सभासद अश्वनी कुमार, यासीन मिर्जा, भुवन चंद पंत, बेली राम ठाकुर, धीरेंद्र ताड़ियाल, वैभव गुप्ता,केवल राम आज़ाद, अनस मुनीर, शिबली जैदी, भूपेश उपाध्याय, फुरकान अहमद, फहीम अंसारी समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।