National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:50 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:50 pm

कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

 कांग्रेस प्रभारी ने कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक


स्थान – जसपुर

जैसे जैसे लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल हो या प्रशासन अपनी-अपनी तैयारी में जूटा है वही लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने अपने अपने स्तर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। एक तरफ भाजपा ब्लॉक स्तर तक अपने कार्यकर्ताओं को भेजकर माहौल बनाने में जुटी है। वहीं कांग्रेस अब न्याय यात्रा चलाने जा रही हे। इसी के तहत आज जसपुर में पार्टी कार्यालय पर पहुंचे उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव एवं जसपुर विधानसभा कांग्रेस कमेटी के पीसीसी प्रभारी जितेंद्र सरस्वती ने जसपुर कांग्रेस कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को एक जुटता का पाठ पढ़ाते हुऐ यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि जसपुर मे भी न्याय यात्रा उसी दिन शुरू होगी जब राहुल गांधी मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा का शुभारंभ करने जा रहे हैं।प्रभारी सरस्वती ने बताया की यात्रा का उद्देश्य सामाजिक न्याय, आर्थिक न्याय, राजनीतिक न्याय के साथ बेरोजगारी, संविधान और लोकतंत्र बचाव का उद्देश्य रहेगा।
इस से पूर्व जसपुर विधानसभा के प्रभारी जितेंद्र सरस्वती के जसपुर पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।