National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:54 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:54 pm

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को दुर्गम क्षेत्र का लाभ दिलाने पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों को दुर्गम क्षेत्र का लाभ दिलाने पर जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का अभिनंदन

 

देहरादून/विकासनगर, 06 जून 2026।

 

सिंचाई विभाग के मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के कर्मचारियों ने आज जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी का पुष्पगुच्छ एवं माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। कर्मचारियों ने उनके प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके संघर्ष एवं निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सिंचाई खंड कालसी के अंतर्गत स्थापित उपखंड त्यूणी, चकराता एवं कोटी में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कार्मिकों को पुनः दुर्गम क्षेत्र का लाभ प्राप्त होने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

 

ज्ञात हो कि मुख्य अभियंता, सिंचाई विभाग उत्तराखंड द्वारा जारी आदेश के अनुसार पूर्व में जारी 09 जून 2025 के आदेश को निरस्त करते हुए उपखंड त्यूणी, चकराता एवं कोटी में कार्यरत मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की नियमित सेवाओं को पुनः दुर्गम क्षेत्र के अंतर्गत शामिल किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में कार्यरत कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी लगातार आवाज उठाते रहे। उनके द्वारा शासन एवं विभागीय अधिकारियों के समक्ष कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से रखा गया, जिसके परिणामस्वरूप कर्मचारियों को न्याय मिला है।

इस अवसर पर कर्मचारियों ने कहा कि श्री नेगी सदैव जनहित एवं कर्मचारी हितों के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी कर्मचारियों के हितों की लड़ाई इसी प्रकार मजबूती से लड़ी जाती रहेगी। अभिनंदन करने वालों में- संगठन अध्यक्ष संजीव पाल, हिमांशु मित्तल, रवि कुमार साहू ,योगेंद्र रावत, भगत सिंह चौहान, रणवीर सिंह चौहान, ओम प्रकाश यादव, शोभना, प्रीति, शिखा चौहान, भावना पंवार, सौरव कुमार,साईस्ता एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।