National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:36 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:36 pm

समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने बांध प्रभावितों की समस्या के जानकारी के लिए सगन भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ एक बैठक

 

समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने बांध प्रभावितों की समस्या के जानकारी के लिए सगन भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ एक बैठक
कालसी तहसील के अंतर्गत आने वाले बांध प्रभावित क्षेत्र के गांव का लखवाड बांध प्रभावित विस्थापित एससी एसटी जनकल्याण समिति के बैनर तले समिति के अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने बांध प्रभावितों की समस्या के जानकारी के लिए सगन भ्रमण किया और ग्रामीणों के साथ एक बैठक का भी आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं समिति के सामने रखें समिति अध्यक्ष ने ग्राम वासियों की समस्याओं को सुना और जल्द ही इन समस्याओं का निस्तारण करने के लिए कहा समिति अध्यक्ष जगमोहन सिंह चौहान ने कहा कि इस समय प्रभावित क्षेत्रों में अधिक
घनी झाड़ियां और जहरीला घास होने के कारण बांध विस्थापितों की परिसंपत्ति को खोज पाना, 
बिना झाड़ी कटान और बिना रास्तों के निर्माण के होना बहुत कठिन काम है, उत्तराखंड जल विद्युत निगम ने लगभग एक महापुरव लाखों रुपए की निविदाएं इस कार्य के लिए एक एस्टीमेट बना करके आमंत्रित की थी लेकिन आज तक उत्तराखंड जल विद्युत निगम सोया हुआ है सर्वे टीम जहां-जहां जा रही है, उन -उन स्थानों पर सर्वे के लिए गई संयुक्त टीम, बिना सर्वे करे हुए बैरंग वापस लौट रही है। बांध प्रभावित किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी देहरादून से और अपर जिलाधिकारी, प्रशासक लखवाड़ बांध देहरादून से तथा उत्तराखंड जल विद्युत निगम के अधिकारियों से इस समस्या के बारे में उन्हें अवगत करवाने के लिए मिलेगा। इस मौके पर दिनेश तोमर खेम सिंह तोमर रणवीर सिंह तोमर दर्शन लाल शशि पाल जवाहर सिंह चौहान सोहनलाल आदि ग्रामीण मौजूद रहे
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।