National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:01 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:01 pm

अमेरिका में मौत के मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छग के रेसलर प्रतीक तिवारी

अमेरिका में मौत के मुकाबले में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे छग के रेसलर प्रतीक तिवारी

 

मेघा तिवारी की रिपोर्ट (छत्तीसगढ़)

रायपुर – सिंगापुर प्रो रेसलिंग (एसपीडब्ल्यू) में फरवरी 2025 में संभावित इंटर रेसलिंग इवेंट्स में छत्तीसगढ़ राज्य के जांजगीर जिले के एक छोटे से गांव का युवक अपना जलवा दिखाते नजर आयेंगे। इस इंटर रेसलिंग इवेंट्स में अमेरिका , वियतनाम , मलेशिया सहित कई देशों के रेसलर रिंग में दो – दो हाथ करते नजर आयेंगे। वहीं छत्तीसगढ़ प्रदेश के जांजगीर जिलान्तर्गत आने वाले ग्राम अमोरा ( महन्त) निवासी रेसलर प्रतीक तिवारी इस इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। इवेंट्स के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये रेसलर प्रतीक तिवारी ने अरविन्द तिवारी को बताया कि नेशनल और इंटरनेशनल इवेंट्स कराने वाली विदेशी अमेरिकी टीम रिंग ऑफ हॉनर (आरओएच) के एक पहलवान (रेसलर) से प्रतीक तिवारी (द लायन) का ओपन चैलेंज हो सकता है। यह इवेंट्स काफी रोमांचक और दिल थामने वाला रहेगा , इस मौत के मुकाबले में दोनों रेसलर अपनी जान की बाजी लगायेंगे। रेसलर प्रतीक तिवारी ने आगे बताया कि यह मौत का मुकाबला एक मैच ना होकर दो रेसलरों के बीच जिंदगी की जंग भी होती है , इसमें कोई भी नियम नहीं होता और बेस बॉल के साथ फेंसिंग तार , टेबल के साथ किल ट्यूब स्टिक , कैंडल स्टिक , चेयर , टेबल लैडर का उपयोग किया जाता है। यानि हर रेसलर अपनी जीत तय करने के लिये किसी भी हद तक जा सकता है , चाहे प्रतिद्वंदी का जान भी क्यों ना चली जाये। उन्होंने बताया कि सिंगापुर इवेंट्स के लिये डाक्यूमेंट्स और रिकॉर्ड्स जांच की सभी प्रोसेस अभी जारी है , अंत में मेडिकल जांच में एकदम फिट होने के बाद ही इवेंट्स में भाग लेने की अनुमति मिलती है। इस इवेंट्स के लिये उनका नियमित अभ्यास जारी है और उन्हें तो अब केवल इवेंट्स में प्रतिभागी बनने के अनुमति का ही इंतजार है। सात समंदर पार अमेरिका में संभावित इस इवेंट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाला इकलौता रेसलर प्रतीक तिवारी ने कहा कि रेसलिंग ही हमारा प्रथम और अन्तिम लक्ष्य है। हर इवेंट्स की तरह हम अपनी तिरंगा को झुकने नहीं देंगे , जिंदा रहे तो वहां भी तिरंगा लहरायेंगे और रिंग में सांस रुकी तो तिरंगा से ही लिपट कर घर वापस भी आयेंगे। फिलहाल विभिन्न राज्यों में नेशनल और इंटरनेशनल फाइटिंग देखने के बाद प्रतीक के फैन उनको इस बार भी सिंगापुर के रिंग में मुकाबला करते हुये देखना चाहते हैं और इसके लिये वे सभी ईश्वर से प्रार्थना करने में लगे हुये हैं।

गौरतलब है कि रेसलर की दुनियाँ में द लायन के नाम से सुप्रसिद्ध रेसलर प्रतीक तिवारी (27 वर्षीय) जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत आने वाले ग्राम अमोरा ( महंत) निवासी श्रीमति मंजू रामगुलाम तिवारी के इकलौते सुपुत्र हैं। बारहवीं तक की शिक्षा अपने गांव में ही पूरी करने के बाद इन्होंने ग्रेजुएशन किया है। अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में अरविन्द तिवारी से चर्चा करते हुये प्रतीक ने बताया कि उनके पिता रामगुलाम तिवारी रेसलिंग की दुनियां में डंका बजाने वाले खली के बड़े फैन हैं। मैंने जब से होश सम्हाला एंटरटेनमेंट के नाम पर उन्हें टीवी पर फाइट देखते ही पाया। मन ही मन मैंने तय कर लिया था कि रेसलर ही बनना है। तेरह साल की उम्र में घर पर ही जिम बनाकर एक्सरसाइज करने लगा। मेरी लगन देखकर पैरेंट्स भी खली के पास ट्रेनिंग के लिये भेजने राजी हो गये। जिसके बाद उन्होंने अपने इकलौते बेटे को रेसलिंग में भेजने का ठान लिया और द ग्रेट खली के पास प्रशिक्षण के लिये पंजाब भेजा। तीन साल की कड़ी मेहनत के बाद ट्रेनिंग लेकर प्रतीक अब तक दो सौ से अधिक रेसलिंग में हिस्सा लेकर कई राज्यों सहित विदेशी रेसलरों को भी रिंग में धूल चटा चुका है। प्रतीक ने अपने लक्ष्य के बारे में पूछे जाने पर बताया कि उनका पहला और अंतिम लक्ष्य रेसलिंग ही है। वे अपनी प्रतिभा को लोगों के सामने लाना चाहते हैं ताकि दूसरे को प्रेरणा मिल सके। कई विदेशी रेसलरों को हराकर चैंपियनशिप बेल्ट हासिल करने के बाद प्रतीक पिछले बार अपने गृह राज्य छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित प्रो रेसलिंग में भी भारत की तरफ से अपनी जान की बाजी लगाई थी। इसमें प्रतीक का मुकाबला नेपाल के प्रोफेशनल रेसलर अमित ऐस्सनसन से हुआ , कई इंटरनेशनल फाइटरों को धूल चटाने वाले प्रतीक द लायन ने आखिरकार इस मुकाबले में भी अपनी जीत दर्ज कर अपने जिला और प्रदेश का नाम रोशन किया था।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।