National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 9:52 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 9:52 am

सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर डीएसए फ्लैट्स में चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान

सीबीसी नैनीताल ने पीएम के आह्वान पर डीएसए फ्लैट्स में चलाया ‘स्वच्छता ही सेवा’ महाअभियान

 

नैनीताल: प्रधानमंत्री के ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़े के अंतर्गत ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ मुहिम को सफल बनाने के लिए केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी), नैनीताल ने एक विशाल श्रमदान अभियान चलाया। नैनीताल के ऐतिहासिक डीएसए फ्लैट्स मैदान में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में सभी कार्मिकों ने नगर पालिका, स्थानीय नागरिकों, पर्यटकों और विभिन्न संस्थाओं के साथ मिलकर स्वच्छता की अलख जगाई।

 

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका चेयरमैन डॉ. सरस्वती खेतवाल थीं, जिनकी अगुवाई में उपस्थित जन-समूह ने एक स्वच्छ और सुंदर नैनीताल के निर्माण की शपथ ली। शपथ के तुरंत बाद पूरे मैदान में गहन स्वच्छता श्रमदान किया गया, जिसमें विशेष रूप से प्लास्टिक और कचरा एकत्र किया गया। सीबीसी नैनीताल ने इस दौरान स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों से अपील की कि वे नैनीताल की सुंदरता बनाए रखने के लिए सफाई का विशेष ध्यान रखें।

सीबीसी, नैनीताल की नोडल अधिकारी श्रद्दा गुरुरानी तिवारी ने बताया कि सीबीसी पहले भी नैनी झील और इसके आसपास के क्षेत्रों को साफ करने के लिए कई सफल ‘स्वच्छता पखवाड़े’ और ‘प्लास्टिक मुक्त’ अभियान चला चुका है। यह ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ पहल हमारे उन्हीं निरंतर प्रयासों की कड़ी है। इस मुहिम में कुमाऊं विश्वविद्यालय के प्रोफेसरों, सरकारी कार्यालयों के कार्मिकों, नाव चालकों, हॉकर्स एसोसिएशन और खेल संगठनों से जुड़े खिलाड़ियों ने भी जोश के साथ भाग लिया, जो नैनीताल के प्रति सामूहिक जिम्मेदारी को दर्शाता है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।