National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 1:44 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 1:44 am

प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के अन्तर्गत द्वारी-चिलाऊं सड़क मार्ग पर भारी बारिश से गिरे बोल्डर। 

रिखणीखाल

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र राय

प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के अन्तर्गत द्वारी-चिलाऊं सड़क मार्ग पर भारी बारिश से गिरे बोल्डर।

काफी जद्दोजहद के बाद विगत वर्ष सहायक लिंक रोड़ द्वारी से चिलाऊं का निर्माण हुआ। जिसका प्रथम चरण का कार्य पूरा हो गया है।ठेकेदार ने तो अपने काम की इति श्री कर दी है।द्वितीय चरण का कार्य शेष है।

अभी 5-7 दिन पहले इस क्षेत्र में भारी बारिश हो रही है,तथा इस सिलगाव चिलाऊं सड़क मार्ग पर भारी बारिश के कारण पहाड़ी से बड़े बड़े बोल्डर गिर गये हैं। तथा पहाड़ी का गिरना लगातार बना हुआ है।

अभी कुछ दिन पहले राजकीय प्राथमिक विद्यालय चिलाऊं के नजदीक पहाड़ी से बोल्डर सड़क पर आ गये तथा सड़क अवरुद्ध हो गई है।आना जाना बन्द हो गया है।गाँव वालों, स्कूली बच्चों, मवेशियों का आना जाना दूभर हो गया है।गाँव में कुछ बेरोजगार युवा हैं जिन्होने अपनी आजीविका चलाने के लिए प्राइवेट टैक्सी रखी हैं। वे भी सड़क अवरुद्ध होने से और बेरोजगार हो गये हैं। उनकी टैक्सियां गाँव में ही कैद होकर रह गई हैं।

गाँव वालों ने अपने माध्यम से ठेकेदार, सुपरवाइजर आदि को सूचना दी,लेकिन वे भी टाल-मटोल करते रहे।

 

गाँव वालों के रोजमर्रा जीवनयापन के लिए इस सड़क से बोल्डर हटाने की अति आवश्यकता महसूस हो रही है।लोक निर्माण विभाग इस कार्य में ग्रामीणों का सहयोग अपेक्षित है,ताकि सड़क मार्ग शीघ्र सुलभ हो सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *