National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 4:39 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 4:39 am

शक्ति नहर में कूदी महिला का शव बरामद, SDRF की मेहनत रंग लाई

शक्ति नहर में कूदी महिला का शव बरामद, SDRF की मेहनत रंग लाई

देहरादून जनपद के विकासनगर क्षेत्र में शक्ति नहर में कूदकर लापता हुई महिला का शव आखिरकार बरामद कर लिया गया है। घटना 16 मई 2026 की है, जब पुल नंबर-01 के पास महिला ने अपने दो बच्चों के साथ नहर में छलांग लगा दी थी।

घटना के समय मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, लेकिन महिला तेज बहाव में बहकर लापता हो गई थी।

सूचना मिलते ही SDRF पोस्ट डाकपत्थर की टीम अपर उप निरीक्षक सुरेश तोमर के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। टीम ने पूरी रात और अगले दिन तक संभावित स्थानों पर गहन तलाशी अभियान चलाया।

लगातार प्रयासों के बाद SDRF टीम को सफलता मिली और ढकरानी पावर हाउस के पास महिला का शव बरामद कर लिया गया। मृतका की पहचान किरण (28 वर्ष), पत्नी धीरज चंदेल, निवासी ग्राम जाखन विन्हार, वर्तमान निवासी मंडी चौक विकासनगर के रूप में हुई है।

आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को जिला पुलिस के हवाले कर दिया गया है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *