National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 11, 2026 9:43 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 11, 2026 9:43 pm

धूमधाम से मनाई गई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती, महिलाओं के संघर्ष को किया याद

धूमधाम से मनाई गई पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती, महिलाओं के संघर्ष को किया याद

रिपोर्ट राजेश तिवारी 

अंबेडकरनगर। पूर्व सांसद एवं चर्चित सामाजिक हस्ती फूलन देवी की जयंती सोमवार को जलालपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा माधोपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत सदस्य माखन लाल निषाद की अध्यक्षता में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान माखन लाल निषाद ने केक काटकर उपस्थित लोगों के बीच वितरित किया। उन्होंने कहा कि फूलन देवी ने अपने जीवन में जिस तरह के कष्ट और अमानवीय परिस्थितियों का सामना किया, वह बेहद पीड़ादायक था। उनके अनुसार, फूलन देवी और उनके परिवार के साथ हुए कथित अमानवीय व्यवहार ने उन्हें हथियार उठाने के लिए मजबूर किया।

 

केक काटने के बाद उपस्थित लोगों के बीच मिष्ठान वितरित कर खुशी का इजहार किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य बसखारी अंगद निषाद, इंद्रावती देवी, दिनेश कुमार निषाद, अखिलेश कुमार निषाद, बाबा निर्भय दास, रामजतन, चिंताराम निषाद, जितेंद्र कुमार निषाद, रमाशंकर शर्मा, आरती शर्मा, श्रीराम, रामतीर्थ, सद्दाम हुसैन सहित सैकड़ों महिला-पुरुष मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *