National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 10:22 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 10:22 pm

विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में बड़ा घोटाला उजागर, उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुतियां

विकासनगर सब-रजिस्ट्रार कार्यालय में बड़ा घोटाला उजागर, उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन की संस्तुतियां

 

डीएम सविन बंसल के औचक निरीक्षण में स्टांप चोरी, अवैध रजिस्ट्रियों और रिकॉर्ड गड़बड़ी का खुलासा

देहरादून, 14 मई 2026 ।

जिलाधिकारी सविन बंसल द्वारा विकासनगर स्थित उप निबंधक कार्यालय में किए गए औचक निरीक्षण में गंभीर अनियमितताओं का बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के बाद उप निबंधक अपूर्वा सिंह के निलंबन एवं विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति शासन को भेज दी गई है।

निरीक्षण के दौरान कार्यालय में वर्षों से चल रहे स्टांप चोरी एवं संदिग्ध रजिस्ट्रियों के मामले सामने आए। डीएम ने 2018 से 2025 तक के सैकड़ों मूल विलेख पत्र संदिग्ध स्थिति में कार्यालय में डम्प पाए, जिन्हें तत्काल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही 25 रजिस्ट्रियां बिना किसी कारण वर्षों से लंबित पाई गईं।

 गोल्डन फॉरेस्ट मामले में बड़ा खुलासा

जांच में मा० उच्चतम न्यायालय के आदेश के बावजूद गोल्डन फॉरेस्ट की प्रतिबंधित भूमि से जुड़ी 150 अवैध रजिस्ट्रियां सामने आई हैं। यह स्पष्ट रूप से नियमों का उल्लंघन है। प्रारंभिक जांच में प्रतिबंधित भूमि की सैकड़ों रजिस्ट्रियों की जानकारी भी मिली है, जिसमें तत्कालीन कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

 करोड़ों की स्टांप चोरी का संदेह

धारा 47-ए के अंतर्गत स्टांप शुल्क चोरी के 47 प्रकरण चिन्हित किए गए हैं। प्रशासन के अनुसार यह मामला करोड़ों रुपये के राजस्व नुकसान से जुड़ा हो सकता है। डीएम को रेफर किए गए मामलों की संख्या भी अत्यंत कम और अपर्याप्त पाई गई।

रिकॉर्ड प्रबंधन में भारी लापरवाही

निरीक्षण में कार्यालय संचालन में पारदर्शिता की कमी, अभिलेखों के रखरखाव में लापरवाही और प्रक्रियात्मक नियमों के उल्लंघन सामने आए हैं। जिला प्रशासन ने वर्तमान के साथ-साथ पूर्व में तैनात सभी सब-रजिस्ट्रारों के कार्यकाल की भी गहन जांच के निर्देश दिए हैं।

 जीरो टॉलरेंस नीति पर सख्ती

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि राजस्व और भूमि मामलों में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार या लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत रिपोर्ट शासन को भेजी जा रही है, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त विभागीय एवं विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

विकासनगर उप निबंधक कार्यालय का यह मामला प्रशासनिक पारदर्शिता और जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। साथ ही, यह कार्रवाई भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखी जा रही है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।