National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 2:24 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 2:24 am

बचना शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व, लाखामंडल क्षेत्र में खुशी की लहर

बचना शर्मा को भाजपा किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य का दायित्व, लाखामंडल क्षेत्र में खुशी की लहर

 

लाखामंडल, 5 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से लाखामंडल निवासी भाजपा नेत्री श्रीमती बचना शर्मा को किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है। इससे पहले वह भाजपा मंडल उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए संगठन के लिए कार्य कर चुकी हैं।

 

किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी दिए जाने के बाद लाखामंडल तथा आसपास के गांवों में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं एवं महिला मोर्चा की सदस्यों ने मिठाई बांटकर तथा फूल-मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

दायित्व मिलने पर बचना शर्मा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए क्षेत्र के किसानों, गरीबों, महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की सेवा का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को आम लोगों तक पहुंचाने के लिए वह पूरी निष्ठा से कार्य करेंगी। उन्होंने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ तथा अंत्योदय की भावना को प्रत्येक जरूरतमंद परिवार तक पहुंचाने को अपना लक्ष्य बताया।

 

स्थानीय ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि बचना शर्मा लंबे समय से जमीनी स्तर पर लोगों से जुड़ी रही हैं और किसानों, गरीबों तथा महिलाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रही हैं। उनका मानना है कि नई जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र की समस्याओं को संगठन और सरकार के स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मदद मिलेगी।

 

बचना शर्मा ने वरिष्ठ भाजपा नेता एवं क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े प्रदेश अध्यक्ष जोगिंदर सिंह पुंडीर तथा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सिंह नेगी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि उनके दायित्व संभालने से क्षेत्र में किसान, महिला और वंचित वर्ग से जुड़े संगठनात्मक कार्यों को और मजबूती मिलेगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *