National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 4:06 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 4:06 am

सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 179 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

सहसपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 179 ग्राम चरस के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार

 

ड्रग्स फ्री उत्तराखंड अभियान के तहत पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी पर पहले से कई मुकदमे दर्ज

देहरादून, 01 मई 2026:

कोतवाली सहसपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 179 ग्राम अवैध चरस बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून के निर्देश पर नशे के कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सहसपुर पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान 30 अप्रैल 2026 को सभावाला क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के दौरान पुलिस टीम ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मौ0 अबुजर (22 वर्ष) पुत्र जहीर हसन, निवासी ग्राम बड़ा रामपुर, थाना सहसपुर के रूप में हुई है। आरोपी के पास से 179 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। उसके खिलाफ थाना सहसपुर में धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं, जिनमें एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट और चोरी से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अरविंद पंवार (चौकी प्रभारी सभावाला), कांस्टेबल रविपाल और कांस्टेबल रविंद्र राणा शामिल रहे।

पुलिस द्वारा आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *