National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 1:32 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 1:32 am

श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद में भंडारे का आयोजन, सकुशल संपन्न

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद में भंडारे का आयोजन, सकुशल संपन्न

 

हर माह के प्रथम रविवार को होता है भंडारे का आयोजन

 

जनपद अम्बेडकर नगर के जलालपुर तहसील अंतर्गत श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद में भंडारे सत्संग प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का कार्यक्रम सकुशल संपन्न हो गया। इस अवसर पर पूज्य राजेश महराज उर्फ रावण महाराज जी ,मिस्त्री बाबा, बालक बाबा, शिव बाबा, अमृत स्वरूप संकीर्तन के माध्यम से भक्तों को पूज्य गुरुदेव भगवान के संदेशों को श्रवण कराया। इस अवसर पर गुरुचरन वाद्य मंडली भी संकीर्तन में सहयोग किये। कालजयी धर्म ग्रंथ यथार्थ गीता के माध्यम से पूज्य गुरुदेव भगवान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज ने संसार को एक ईश्वर का संदेश दिया है और उस ईश्वर को पाने की एक ही विधि ओम् जप, जो चार श्रेणियों से जपा जाता है बैखरी, मध्यमा, पश्यन्ती, और परा। इस विधि का विस्तार से वर्णन पूज्य गुरुदेव भगवान ने यथार्थ गीता में बताया है। यथार्थ गीता में गुरुदेव भगवान ने कहा है कि आत्मा ही सनातन है शास्वत है अजर-अमर नित्य, निर्विकार अनादि व नूतन है और जो यथार्थ गीता में वर्णित ईश्वर प्राप्ति हेतु विधि विधान से सद्गुरु भगवान के कर कमलों पर चलकर भगवत्पथ में लगा है वास्तव में वही सनातनी है। गुरुदेव भगवान कहते हैं कि संसार करोड़ों देवताओं को छोड़ एक परमात्मा को भजे तभी संसार का कल्याण संभव है। उनका कहना है कि यथार्थ गीता का चार -छः बार आवृत्ति करने से संसार की धर्म संवंधित सारी भ्रान्तियों का समन हो जाता है। ज्ञातव्य हो कि पूज्य गुरुदेव भगवान संसार को यथार्थ गीता पढ़ने के लिए संदेश देते हैं और देश विदेश में मुफ्त यथार्थ गीता का वितरण कराते रहते हैं चाहे कुंभ हो या महाकुंभ हो या कोई और सामाजिक सांस्कृतिक या धार्मिक समारोह। अभी हाल ही में अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में पूज्य गुरुदेव भगवान ने सवा लाख यथार्थ गीता को विश्व के विभिन्न भाषाओं में मुफ्त में वितरण करवाया है जिससे संसार भ्रान्तियों से मुक्त हो सके।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।