National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 3:09 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 3:09 pm

डेंगू पर वार: प्रशासन अलर्ट मोड में, डीएम ने सख्त निर्देशों के साथ कसी कमर

डेंगू पर वार: प्रशासन अलर्ट मोड में, डीएम ने सख्त निर्देशों के साथ कसी कमर

 देहरादून | 17 मई 2026

डेंगू एवं अन्य जल जनित बीमारियों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में स्वास्थ्य एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक लेकर व्यापक रणनीति तैयार की और स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि सभी अस्पतालों में डेंगू के रैपिड टेस्ट, एलिसा टेस्ट, दवाइयों, ब्लड बैंक, बेड और पर्याप्त चिकित्सकीय स्टाफ की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बजट भी उपलब्ध कराया जाएगा, लेकिन इलाज में कोई कमी नहीं होनी चाहिए।

डेंगू नियंत्रण के लिए त्वरित रिस्पांस सिस्टम को मजबूत करने पर जोर देते हुए जिलाधिकारी ने 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले की सूचना मिलते ही पूरी मशीनरी तत्काल सक्रिय होनी चाहिए।

देहरादून और ऋषिकेश क्षेत्रों में आशा कार्यकत्रियों को वार्ड स्तर पर जिम्मेदारी देकर डोर-टू-डोर सर्वे कराने और रैपिड रिस्पांस टीम व वॉलिंटियर्स के माध्यम से माइक्रो प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों पर नियंत्रण के लिए नियमित मॉनिटरिंग पर भी विशेष बल दिया गया।

आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहित करने के लिए इस वर्ष भी इंसेंटिव देने की घोषणा की गई है। एनएचएम से 1000 रुपये, नगर निगम से 1500 रुपये और जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त 1500 रुपये दिए जाएंगे।

नगर निगम को शहर के सभी छोटे-बड़े नालों, ड्रेनेज सिस्टम और नदी तटों की सफाई तत्काल पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही डेंगू हॉटस्पॉट क्षेत्रों में वॉलिंटियर्स की तैनाती, नियमित फॉगिंग और लार्विसाइड छिड़काव सुनिश्चित करने को कहा गया है।

कूड़ा संग्रहण वाहनों के माध्यम से डेंगू जागरूकता संदेश प्रसारित करने और स्कूलों में एडवाइजरी जारी करने के निर्देश भी दिए गए हैं। बच्चों के लिए फुल बाजू की ड्रेस अनिवार्य करने पर भी जोर दिया गया।

डीएम ने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी व्यावसायिक प्रतिष्ठान, कैंपस या सार्वजनिक स्थल पर जलभराव

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।