National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:08 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:08 am

श्री परमहंस आश्रम बलरामपुर में संतों के मुखारविंद से अमृत वर्षा।

जौनपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

श्री परमहंस आश्रम बलरामपुर में संतों के मुखारविंद से अमृत वर्षा।

जनपद जौनपुर श्री परमहंस आश्रम बलरामपुर चंदवक पर सत्यान्वेशी मोक्षदायिनी केंद्र शक्तेषगढ़ आश्रम से यथार्थ गीता के प्रणेता तत्व द्रष्टा महापुरुष कालजयी परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के शिष्यों का शुभागमन हुआ। हजारों की संख्या में भक्तगण, श्रद्धालु उक्त श्रीमान संतों का दर्शन पर्शन कर कृतार्थ हुए व आशीर्वचन प्राप्त किए । विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया था । जिसमें पूज्य श्री चिंतनमयानंद जी महाराज ने अपने उद्बोधन में बताये कि गीतोक्त कर्म क्या है ? उन्होंने कहा कि कुछ भी कर डालने का नाम कर्म नहीं है , निर्धारित किया हुआ कर्म ही वास्तविक कर्म है। और वो है स्वाश – प्रस्वास का यजन ही यज्ञ है और उसको चरितार्थ करना ही कर्म है । ओम या राम का जप करना चाहिए । पूज्य श्री तानसेन महाराज जी ने छोटे छोटे दृष्टांतों के माध्यम से एक ईश्वर के भजन चिंतन पर बल दिए । उन्होंने बताया कि महापुरुष के शरण सानिध्य से ही ईश्वरीय राह मिलेगी तभी कल्याण होगा । पूज्य श्री लाले महाराज जी बताये कि अपने मन को कैसे अंतर्मुखी करें ? उन्होंने कहा कि सबका मन संसार के भोगों में आसक्त है लेकिन उसको आत्म चिंतन में प्रवृत्त करने के लिए नाम, रूप ,लीला , और धाम में कहीं न कहीं मन को लगाये रखना चाहिए तभी मन का हलन चलन शांत होगा । ये तभी संभव है जब सद्गुरू हृदय से रथी हो जाएं और मार्गदर्शन देने लगें । यथार्थ गीता ही मानव धर्म शास्त्र है सबको अध्ययन करना चाहिए। पूज्य श्री कृष्णानंद महाराज जी ने बताये कि नवधा भक्ति क्या है? कैसे प्राप्त करें ? संतों के शरण सानिध्य की भक्ति की प्रथम सीढ़ी ॐ अथवा राम का जप करना तभी भगवान की अनुकूलता होगी और तभी मुक्ति संभव है । उन्होंने कहा कि घर घर यथार्थ गीता होनी चाहिए तभी संसार से पार पाया जा सकता है। उक्त सभी श्रीमान संतों ने पूज्य गुरुदेव भगवान की दिव्य व अलौकिक ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता के अध्ययन व उसके बताये मार्ग पर संसार को चलने के लिए प्रेरित किया और बल दिया कि पूज्य गुरुदेव भगवान समय के महापुरुष हैं कालजयी हैं उनकी यथार्थ गीता मानवमात्र का धर्म शास्त्र है न कि किसी विशेष देश, समुदाय, संप्रदाय का। उन्होंने बताया कि यज्ञ कर्म धर्म जाति भक्ति आत्मा सनातन आदि का शास्वत व्याख्या यथार्थ गीता में पूज्य गुरुदेव भगवान ने किया है जिसका पान कर संसार धार्मिक प्रपंचों से निकल कर अपने लौकिक और पारलौकिक जीवन को सार्थक कर सकता है। इस सुभ अवसर पर पूज्य श्री चिन्तनमयानंद जी महाराज, पूज्य श्री तानसेन जी महाराज पूज्य श्री लाले जी महाराज व कृष्णानंद जी महाराज आदि सत्यान्वेशी संत विद्यमान रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।