National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 2:44 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 2:44 am

अंबेडकरनगर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा/ प्रीतिभोज व भंडारा संपन्न

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा/ प्रीतिभोज व भंडारा संपन्न

राम लक्ष्मण जोड़ी सदृश अंशुमान व प्रतिमान सिंह युगल भाइयों की के सौजन्य से प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य पंडित दिलीप कृष्ण भारद्वाज जी के मुखारविंद से आज पवित्र संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा प्रीतिभोज व भंडारा संपन्न हुआ जिसमें श्रद्धालुओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर मंत्री दानिश आजाद अमित सिंह टाटा कर्नल अरुण सिंह जौनपुर के एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसू एमएलसी हरिओम पांडे के बड़े पुत्र डाक्टर अनुपम पांडे श्री परमहंस आश्रम मुस्तफाबाद की पूरी टीम आदि लोग कार्यक्रम में शामिल होकर लोगों को गौरवान्वित किये । 28 फरवरी से चल रहे इस श्रीमद्भागवत कथा महापुराण से क्षेत्रवासियों जनपदवासियों गांववासियों व श्रद्धालु पूरी तरह से गदगद रहे। जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने बताया कि इस पवित्र श्रीमद्भागवत कथा महापुराण की मांग बहुत दिनों से श्रद्धालुओं द्वारा की जा रही थी जिसका आयोजन संपन्न होने से क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर है। उन्होंने बताया कि हमारा देश धर्मप्राण देश है भारतीय संस्कृति की यही पहचान है महर्षि बाल्मीकि महर्षि वेदव्यास बुद्ध महावीर भगवान राम कृष्ण भक्त प्रह्लाद स्वामी विवेकानंद आदि महापुरुष इस संस्कृति के वाहक और हमारे आदर्श है इन्हीं दिव्य विभूतियों की देन से ही भारत विश्वगुरू रहा है और भविष्य में भी रहेगा। वरिष्ठ भाजपा नेता अंशुमान सिंह ने बताया कि इस संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा से नौनिहालों बड़े बुजुर्गो में संस्कारों का बीजारोपण होता है और इस धरा के प्रति मानवमात्र के प्रति इनकी जिम्मेदारियों को संबल मिलता है ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।