National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 3:26 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 3:26 pm

विकासनगर की ₹535 करोड़ की परियोजना में अनियमितताओं के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

विकासनगर की ₹535 करोड़ की परियोजना में अनियमितताओं के आरोप, उच्च स्तरीय जांच की मांग

 

विकासनगर। शहर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शम्मी प्रकाश ने ₹535 करोड़ की सीवर एवं पेयजल परियोजना में निर्माण गुणवत्ता, कथित अवैध खनन, राजस्व हानि और अन्य अनियमितताओं के गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि सूचना के अधिकार के तहत प्राप्त दस्तावेजों से परियोजना में कई गंभीर विसंगतियां सामने आई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा लंबे समय से बिना आवश्यक अनुमति के खनन सामग्री का भंडारण और परिवहन किया गया, जिससे सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ। उन्होंने बताया कि आरटीआई में 23 ट्रैक्टरों के पंजीकरण नंबर दिए गए, लेकिन केवल 7 वाहनों के दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। साथ ही कई वाहन कृषि कार्य के लिए पंजीकृत होने के बावजूद व्यावसायिक उपयोग में लाए जाने का आरोप लगाया।

 

शम्मी प्रकाश ने हरिपुर-जीवनगढ़ कैनाल बाईपास मार्ग के निर्माण को लेकर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि जिस सड़क का निर्माण पीडब्ल्यूडी द्वारा कराया गया, उसी मार्ग पर परियोजना एजेंसी द्वारा भी निर्माण कार्य किए जाने की जानकारी आरटीआई में मिली है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

उन्होंने बताया कि पूरे मामले में पांच सूत्रीय शिकायत जिलाधिकारी देहरादून को सौंपकर उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और कथित राजस्व हानि की वसूली की मांग की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि 15 दिनों के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर कांग्रेस जन आंदोलन शुरू करेगी और आवश्यकता पड़ने पर उच्च न्यायालय का रुख भी करेगी।

प्रेस वार्ता में सभासद भारत कालरा, पूर्व सभासद राजेंद्र बिंजोला और जिला कांग्रेस महासचिव राजीव शर्मा भी मौजूद रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *