National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 8, 2026 11:46 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 8, 2026 11:46 pm

उत्तरकाशी पुलिस की मुस्तैदी: नशेड़ी चालक गिरफ्तार, सुरक्षित बचाए गए मध्य प्रदेश के 11 तीर्थयात्री

उत्तरकाशी पुलिस की मुस्तैदी: नशेड़ी चालक गिरफ्तार, सुरक्षित बचाए गए मध्य प्रदेश के 11 तीर्थयात्री

संवादाता कीर्ति निधि सजवाण 

​चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और
सुगम बनाने के लिए उत्तरकाशी पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। पुलिस अधीक्षक (SP) श्रीमती कमलेश उपाध्याय के कड़े रुख के बाद, यातायात पुलिस ने गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ी लापरवाही को पकड़कर 11 तीर्थयात्रियों की जान जोखिम में पड़ने से बचा ली। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चला रहे एक टेंपो ट्रैवलर चालक को गिरफ्तार कर वाहन को सीज कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार (7 जून) की शाम को यातायात पुलिस टीम सुक्की टॉप के पास रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गंगोत्री की तरफ जा रहे एक टेंपो ट्रैवलर (संख्या- UK 08 TA 3425) को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने अल्कोमीटर से चालक का टेस्ट किया, तो वह भारी नशे में पाया गया। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बिना देरी किए चालक को तुरंत हिरासत में ले लिया और वाहन को सीज कर दिया।
​जबलपुर के रहने वाले हैं सभी श्रद्धालु
उक्त वाहन में जबलपुर, मध्य प्रदेश के 11 तीर्थयात्री सवार थे, जो चालक की इस हरकत से अनजान थे। रात का समय होने के कारण पुलिस ने मानवता और सुरक्षा को प्राथमिकता दी। पुलिस टीम ने सभी श्रद्धालुओं को सुक्की टॉप स्थित एक होटल में सुरक्षित ठहरवाया। इसके बाद संबंधित ट्रैवल एजेंसी से संपर्क साधकर यात्रियों के लिए दूसरे सुरक्षित वाहन की व्यवस्था कराई, जिसके बाद यात्री आगे के सफर के लिए रवाना हो सके।

​एसपी की अपील: नियमों का पालन करें

एसपी उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने सख्त लहजे में कहा है कि यात्रा मार्ग पर हुड़दंग या नशे में वाहन चलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी परिस्थिति में नशे की हालत में स्टीयरिंग न संभालें। आपकी सतर्कता ही आपकी और दूसरों की सुरक्षा की गारंटी है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *